Haryana Assembly Election Results 2024 LIVE : हरियाणा में बीजेपी ने मारी हैट्रिक, कांग्रेस बोली- हार स्वीकार नहीं

हरियाणा में एक्जिट पोल के उम्मीदों के उलट नतीजे आने का बाद कांग्रेस ने इसे मानने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस ने यह सब हेरफेर करके किया गया है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में उनसे जीत छीन ली गई है।

Advertisment
author-image
Sourabh Bhatnagar
एडिट
New Update
Sourabh - 2024-10-08T075359.363

हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। प्रदेश की कुल 90 सीटों में से पार्टी ने 48 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को 8 सीटों पर फायदा हुआ है। उधर, कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। इसे भी इस चुनाव में 6 सीटों का फायदा हुआ है। मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Naib Saini ) लाडवा और कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Chief Minister Bhupendra Hooda ) गढ़ी-सांपला सीट से जीत गए हैं। वहीं तीन सीटें आईएनडी को मिली है जबकि 2 सीटें INLD को मिली है।

दावों की बाढ़

सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini): हमें विश्वास है कि हरियाणा में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। हमने राज्य को नई गति देने का कार्य किया है और यह जनता को स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Ex-CM Bhupinder Singh Hooda) : कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर है और भाजपा का जाना तय है। कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करेगी।

इनेलो महासचिव अभय चौटाला (INLD General Secretary Abhay Chautala) : एग्जिट पोल पर ज्यादा विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये पुराने आंकड़ों पर आधारित होते हैं। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी ऐसा हुआ था, जहां कांग्रेस की सरकार दिखी थी, लेकिन बनी भाजपा की सरकार।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

  • Oct 08, 2024 16:14 IST
    हरियाणा में फिर से बनेगी नायब सैनी की सरकार

    हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि बीजेपी राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। पार्टी को कुल 90 सीटों में से 35 सीट जीत चुकी हैं जबकि 14 सीटों पर बढ़त है। इधर, कांग्रेस को 27 सीट जीत चुकी है जबकि 9 सीटों पर बढ़त हासिल है। बात करें दोनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस की तो यहां पर बीजेपी को कुल 49 सीटें मिलती दिख रही है जो कि बहुमत के आंकड़े के लिए जरूरी 46 सीटों से अधिक हैं। वहीं कांग्रेस को कुल 36 सीटें मिलती दिख रही है।



  • Oct 08, 2024 14:31 IST
    जीत के बाद विनेश की पहली प्रतिक्रिया

    जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने अपनी जीत के बाद कहा, ये हर उस लड़की और महिला की लड़ाई है जो संघर्ष के रास्ते को हमेशा चुनती है... इस देश ने मुझे जो प्यार दिया है उसे मैं हमेशा बनाकर रखूंगी... अभी इंतजार कीजिए क्योंकि अभी सभी सीटों पर नतीजे साफ नहीं हुए हैं... अभी कुछ साफ नहीं है लेकिन जब सर्टिफिकेट हाथ में आएगा तो कांग्रेस पार्टी की ही सरकार बनेगी... राजनीति में आने के बाद अब मैं यहीं रहूंगी।



  • Oct 08, 2024 13:58 IST
    जुलाना सीट से जीतीं विनेश फोगाट

    विनेश फोगाट ने विधानसभा चुनाव जीत लिया है। कांग्रेस ने जुलाना से विनेश को टिकट दिया था। उन्होंने भाजपा को योगेश कुमार को हरा हराया है। विनेश ने योगेश को 6015 वोटों के अंतर से हराया है।

    परुपरुप



  • Oct 08, 2024 13:52 IST
    नूह की जनता का धन्यवाद करता हूं : जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद

    नूह से जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद ने कहा, मैं अपने क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। इस क्षेत्र में 10 साल तक भाजपा के भेदभाव और शासन का लोगों ने जवाब दिया है। पहली बार कोई विधायक यहां लगातार दूसरी बार विधायक बना है, इसके लिए मैं नूह की जनता का धन्यवाद करता हूं।

     



  • Oct 08, 2024 13:25 IST
    BJP ने खोला खाता, जींद से तीसरी बार जीते कृष्ण लाल मिड्डा

    जींद से कृष्ण लाल मिड्डा ने तीसरी बार जीत हासिल की मिड्डा है। मीडिया से बात करते हुए कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा, देखिये मिड्डा परिवार की ये पांचवी बार की जीत है और मैं धन्यवाद करूंगा जींद की जनता का, जिन्होंने  तीसरी बार मुझे और दो बार मेरे पिता को लगातार जिताने का काम किया। 

    बीजेपी हरि



  • Oct 08, 2024 13:15 IST
    पहला नतीजा आया सामने, नूंह से कांग्रेस के आफताब अहमद ने दर्ज की जीत

    हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर पहला नतीजा सामने आया है। नूंह विधानसभा सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद ने दर्ज की जीत। इसी के साथ कांग्रेस ने अपना खाता भी खोल लिया है।

    ghfdgfg



  • Oct 08, 2024 11:37 IST
    50 सीटों पर आगे भाजपा, बहुमत का आंकड़ा किया पार

    चुनाव आयोग के नए आंकड़ों के अनुसार, रुझानों में भाजपा 90 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा ने बहुमत के आंकड़े 46 को पार कर लिया है। कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।

    • जुलाना सीट पर अब तक 5 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 1417 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 20,794 वोट मिले हैं। 
    • गढ़ी सांपला किलोई सीट पर अब तक 6 राउंड की मतगणना हुई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 36436 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।



  • Oct 08, 2024 10:46 IST
    2039 वोटों से पीछे हुईं विनेश फोगाट

    जुलाना से कांग्रेस की विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अब तक 12,290 वोट मिले हैं। BJO=P उम्मीदवार 14,329 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 3 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है।

    Vinesh Phogat: जुलाना सीट पर विनेश ने बढ़ाई बढ़त, बीजेपी के वैरागी पीछे



  • Oct 08, 2024 10:40 IST
    रणदीप सुरजेवाला के बेटे पिछड़े, BJP को बढ़त

    कैथल विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला पिछड़ गए हैं। उन्हें भाजपा के लीला राम ने 920 सीटों से पीछे कर दिया है।  यहां अब तक दो राउंड की गिनती हो चुकी है।



  • Oct 08, 2024 10:28 IST
    हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा : अनिल विज

    अंबाला कैंट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, भाजपा आगे चल रही है और वे (कांग्रेस) जश्न मना रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी में कई लोग चाहते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चुनाव हार जाएं... मैं जनता का जनादेश स्वीकार करूंगा... अगर हाईकमान चाहेगा तो मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।

    Anil Vij की खबरें



  • Oct 08, 2024 10:18 IST
    रुझानों में कांग्रेस को पछाड़कर आगे हुई BJP, विनेश फोगाट हुईं पीछे

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग शुरू जारी है। रुझानों के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को पछाड़कर BJP आगे हो गई है। BJP 51 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है।
    अंबाला कैंट से BJP कैंडिडेट अनिल विज 943 वोटों से पीछे चल रहे हैं। यहां से निर्दलीय चित्रा सरवारा आगे हैं।
    जुलाना सीट पर कांग्रेस की विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं। BJP के कैप्टन बैरागी सबसे आगे चल रहे हैं।



  • Oct 08, 2024 09:40 IST
    कांग्रेस कार्यालय के बाहर बंट रही मिठाई

    दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा और अन्य पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर मिठाई बांट रहे हैं। हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को दोनों ही जगह बढ़त मिलती दिख रही है।

    ुपिुप्िु



  • Oct 08, 2024 08:52 IST
    शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त, BJP पिछड़ी

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग शुरू जारी है। सबसे पहले बैलट पेपर की गिनती हुई और अब EVM मशीनों से गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों के अनुसार हरियाणा में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। कांग्रेस 62 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, BJP 18 सीटों पर आगे चल रही है।



कांग्रेस आप BJP AAP Aadmi Party हरियाणा विधानसभा चुनाव Haryana Assembly Elections हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 Exit Poll Results 2024 हरियाणा विधानसभा सीटें Haryana Assembly Election Results