Haryana Election : मेवात में BJP ने 2 मुस्लिम चेहरों पर लगाया दांव, जानें कौन हैं दोनों प्रत्याशी
Vikram Jain | Sept 10, 2024, 21:23 IST
Haryana elections BJP second list Two Muslim candidates
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। खास बात यह है कि बीजेपी ने मुस्लिम बहुल मेवात की दो सीटों से मुस्लिम चेहरों को मैदान में उतारा हैं।
NEW DELHI. हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस लिस्ट में बड़े चौंकाने वाले बदलाव किए हैं। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली समेत 7 विधायकों के टिकट काटे हैं। साथ ही बीजेपी ने दो मुस्लिम प्रत्याशियों को मैदान में उतारते हुए सभी को चौंका दिया है।
सबसे ज्यादा चौंकाने वालों में दो मुस्लिम चेहरे (Muslim candidate) हैं जिन्हें बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित किया है। बीजेपी ने मुस्लिम बहुल मेवात में बड़ा प्रयोग किया है। बीजेपी ने नसीम अहमद (Naseem Ahmed) को फिरोजपुर झिरका सीट से प्रत्याशी बनाया हैं। पार्टी ने एक बार फिर नसीम पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने नसीम अहमद को 2019 के विधानसभा चुनाव में भी प्रत्याशी बनाया था। बीजेपी ने नूंह की पुन्हाना सीट से एजाज खान को मौका दिया है।
बीजेपी प्रत्याशी मो. एजाज खान (Mo. ejaz khan) नूंह के बड़े राजनीतिक परिवार काटपुरी खानदान से आते हैं। एजाज के पिता चौधरी मरहूम सरदार खान हरियाणा में गृह राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने पुन्हाना विधानसभा सीट ने इन्हें प्रत्याशी बनाया था, लेकिन कुछ ही समय बाद टिकट काटते हुए चचेरे बड़े भाई मो. इलियास को कैंडिडेट बना दिया। जिससे नाराज एजाज खान कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके बाद बीजेपी ने एजाज खान को अपना प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
नसीम अहमद भी बड़े राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नसीम दो बार फिरोजपुर झिरका सीट से चुनाव रह चुके हैं। वह वर्तमान में बीजेपी के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीजेपी ने 2019 में भी नसीम अहमद ने फिरोजपुर झिरका से टिकट दिया था। इनके पिता चौधरी मरहूम शकरुल्लाह खान प्रदेश सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं।
बीजेपी ने पार्टी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली (Mohanlal Badoli) का टिकट काटते हुए राई सीट से कृष्णा अहलावत को प्रत्याशी बनाया है। साथ ही दो मंत्री सीमा त्रिखा और बनवारी लाल समेत 7 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। बीजेपी पवन सैनी को नारायणगढ़ सीट से प्रत्याशी बनाया है। पवन सैनी सीएम नायब सिंह सैनी के करीबी माने जाते हैं। साथ ही बीजेपी ने सिरसा की डबवाली सीट से सरदार बलदेव सिंह मांगीयाना को टिकट दिया है। इस सीट से जेजेपी के दिग्विजय चौटाला अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। दिग्विजय जेजेपी के महासचिव और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के छोटे भाई हैं। यह सीट चौटाला परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है।
नूंह की 2 सीटों पर उतारे मुस्लिम कैंडिडेट
जानें कौन हैं एजाज खान
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
जानें कौन हैं नसीम अहमद
पार्टी अध्यक्ष बड़ौली का टिकट कटा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
By Sandeep Kumar
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
By Ramanand Tiwari
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
By Sandeep Kumar
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
By Ramanand Tiwari
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
By Sanjay Dhiman
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
By Ramanand Tiwari
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में
By Umeshwari Baghel