हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर पत्थरबाजी कई गाड़ियों को फूंका, मंदिर में फंसे 5000 लोग

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
हरियाणा के नूंह में विश्व हिंदू परिषद की यात्रा पर पत्थरबाजी कई गाड़ियों को फूंका, मंदिर में फंसे 5000 लोग

Nuh (Haryana) सावन के सोमवार,31 जुलाई को हरियाणा में निकाली जा रही जलाभिषेक यात्रा पर हमला कर दिया गया। मामला नूंह का है। यहां ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले के दौरान अफरातफरी मच गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। इस झड़प के दौरान कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नूंह और हथीन में इंटनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। नल हड शिव मंदिर में 5000 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। पुलिस मंदिर में फंसे सभी लोगों को निकालने के प्रयास में जुटी हुई है। 







— ANI (@ANI) July 31, 2023





गुरुग्राम से पहुंची थी यात्रा





जानकारी अनुसार, हर साल की तरह इस साल भी बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा में गुरुग्राम से भी सैकड़ों गाड़ियों में सवार विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भगवान शिव का जलाभिषेक करने नल हड शिव मंदिर नूंह जा रहे थे। यात्रा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक प्रताप सिंह भी शामिल हैं। 





पुलिस नहीं बता रही घायलों की संख्या 





अचानक किए पथराव को लेकर पुलिस अभी तक कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। नूंह और हथीन में इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस हमले में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। झड़प के दौरान गोली चलने की भी खबर है। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल लगाया गया है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। 





शिव मंदिर पहुंचते ही यात्रा पर हुआ हमला





यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल हड पहुंच रही थी। उसी दौरान समुदाय विशेष से जुड़े शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान उन लोगों ने कई गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ की। विश्व हिंदू परिषद गुरुग्राम के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह का कहना है कि यात्रा पर अचानक हमला किया गया। हमारे कई लोग घायल हुए हैं। 





हथियार लेकर नूंह पहुंचे समुदाय विशेष के लोग





जानकारी सामने आ रही है कि नजदीकी गांव के समुदाय विशेष के लोग तलवार व कट्टा लेकर नूंह पहुंच गए हैं। फिलहाल पुलिस ने बाजार को बंद करवा दिया है। स्थिति को देखते हुए नूंह के साथ ही गुरुग्राम और पलवल में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस दौरान कई जिलों की पुलिस बुला ली गई है। 





अलर्ट : नूंह और हथीन में बंद की इंटरनेट सेवा 





बवाल के बाद से नलहड रोड और खेड़ा मोड़ के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता फंसे हुए हैं। पुलिस गायब है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुग्राम और पलवल से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है। इसके अलावा नूंह और हथीन में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है।



 



हरियाणा के नूंह में बवाल Bajrang Dal workers injured Vishwa Hindu Parishad Haryana violence Braj Mandal Yatra stone pelted by community Ruckus in Haryana's Nuh हरियाणा हिंसा बजरंग दल के कार्यकर्ता घायल विश्व हिंदू परिषद ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष का पथराव