रेगिस्‍तान में सैलाब : दुबई से लेकर ओमान तक भारी बारिश

CHAKRESH | Apr 17, 2024, 13:58 IST
Share
DUBAI RAIN
DUBAI RAIN

बारिश सोमवार रात को शुरू हुई और मंगलवार शाम तक इतना पानी बरसा, जितना पूरे डेढ़ साल में बरसता है। यूएई से पहले ओमान के अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी दी थी और बताया था कि देश में पिछले 75 साल में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और उसके आस-पास के रेगिस्तानी इलाकों में मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण भयावह स्थिति बनी हुई है। दुबई में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। हालत यह है कि दुबई का इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बंद करना पड़ गया। शहर के हाईवे पर गाड़ियां पानी में फंस गईं और शॉपिंग मॉल से लेकर मेट्रो स्टेशन तक पानी घुस गया है। जानकारी के अनुसार बारिश सोमवार रात को शुरू हुई और मंगलवार शाम तक इतना पानी बरसा जितना पूरे डेढ़ साल में बरसता है। UAE से पहले ओमान के अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी दी थी। उन्होंने बताया था कि 75 साल में पहली बार बारिश हुई है।

क्लाउड सीडिंग को बताया जा रहा वजह

यूएई की सरकारी न्यूज एजेंसी WAM ने मंगलवार की बारिश को ऐतिहासिक घटना बताया है। माना जा रहा है कि इस इलाके में तेल की खोज के पहले इससे ज्यादा बारिश हुई होगी। विशेषज्ञ इसके पीछे प्रकृति से छेड़छाड़ को वजह बता रहे हैं। दुबई और संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे हिस्सों में हाल ही में हुई बारिश और उसके बाद आई बाढ़ देश में होने वाली क्लाउड सीडिंग से जुड़ी हुई है।

सबसे शुष्क देश है संयुक्त अरब अमीरात

संयुक्त अरब अमीरात पृथ्वी पर सबसे गर्म और शुष्क क्षेत्रों में से एक है। यह देश बारिश को बढ़ाने के लिए क्लाउड सीडिंग तकनीक का उपयोग करने में आगे है। इस तकनीक का मुख्य उद्देश्य बढ़ती आबादी और अर्थव्यवस्था की पानी की मांग को पूरा करना है। UAE ने 2002 में अपना क्लाउड सीडिंग ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें खास अविध के दौरान बादलों की संरचना पर ध्यान केंद्रित किया गया, जब इनमें अतिरिक्त वर्षा की संभावना सबसे अधिक होती है।

Tags:
  • रेगिस्‍तान में सैलाब
  • दुबई में बारिश
छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में व्याख्याताओं के 854 पदों पर भर्ती, 29 नवंबर को संभावित लिखित परीक्षा, देखें डिटेल
MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा

By Sumit Kumar

MP BJP की कोर ग्रुप बैठक में मंत्रियों ने अफसरों पर उठाए सवाल, संगठन की गुटबाजी पर भी हुई चर्चा
100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी

By Arun Tiwari

100 एकड़ का उद्योग परिसर अब बनेगा बिजनेस हब, 100 करोड़ खर्च के बाद निजी हाथों में देने की तैयारी
यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

यात्री परेशान: एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स रद्द; मंगलवार को नई फ्लाइट से अतिरिक्त विकल्प की घोषणा
हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश

By Jageshwar prasad

हाल ही में मां बनी महिला कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, राजस्थान हाई कोर्ट ने दिया आदेश
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर और पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची