विमान में पति-पत्नी में जोरदार झगड़ा... म्यूनिख से बैंकॉक जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
Pooja Kumari | Nov 29, 2023, 24:00 IST
विमान में पति-पत्नी में जोरदार झगड़ा... म्यूनिख से बैंकॉक जा रही फ्लाइट की दिल्ली एयरपोर्ट पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
पति-पत्नी में विवाद और झगड़े आम बात है, लेकिन बुधवार को इंटरनेशनल विमान में दंपतियों के झगड़े का एक ऐसा मामला सामने आया कि हंगामा मच गया।
NEW DELHI. पति-पत्नी में विवाद और झगड़े आम बात है, लेकिन बुधवार को इंटरनेशनल विमान में दंपतियों के झगड़े का एक ऐसा मामला सामने आया कि हंगामा मच गया। बात कर रहे हैं म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH772) की। इस फ्लाइट में सवार पति और पत्नी आपस में बहस करने लगे और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत बन गई। इसके बाद तुरंत केबिन क्रू ने फ्लाइट को डायवर्ट करने का फैसला लिया। बुधवार (29 नवंबर) सुबह दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
दंपती के झगड़े के बाद केबिन क्रू ने सबसे पहले पाकिस्तान से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का अनुरोध मांगा, लेकिन पाकिस्तान की ओर से अनुरोध को ठुकरा दिया गया। इके बाद ताबड़तोड़ दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। दिल्ली एयरपोर्ट सूत्र ने जानकारी दी कि फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी पहुंचा गए।
दिल्ली हवाई अड्डे की विमानन सुरक्षा ने एएनआई को बताया, पति-पत्नी के बीच लड़ाई का कारण अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन इनकी लड़ाई के कारण फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा। पति-पत्नी को फ्लाइट से उतार दिया गया है, वहीं फ्लाइट पर बैठे सभी यात्री सुरक्षित हैं।
पाकिस्तान ने लैंडिंग की नहीं दी अनुमति
पति-पत्नी को फ्लाइट से उतार दिया
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava