/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-17-40-30.jpg)
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-17-07-33.jpg)
भारत के कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी है, जिससे कई लोग प्रभावित हुए हैं और बड़ी संख्या में लोग फंसे हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और प्रशासन सक्रिय हैं।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-16-26-04.jpg)
पंजाब बाढ़
पंजाब में बारिश से 7 जिले और 150 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। सेना ने अजनाला में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें एम्फीबियस गाड़ियां इस्तेमाल हो रही हैं।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-17-48-13.jpg)
जम्मू-कश्मीर बाढ़
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से 41 लोगों की मौत हो गई, ज्यादातर वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन से मरे। अनंतनाग और श्रीनगर में झेलम नदी का पानी बाढ़ के खतरे से ऊपर चला गया।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-16-42-00.jpg)
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से 310 लोगों की मौत हो चुकी है और 2000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे हैं। चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई है और कई घरों को भी नुकसान हुआ है।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-16-46-21.jpg)
बस्तर में बाढ़ और बचाव कार्य
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण लोगों को बाढ़ का सामना करना पढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बुधवार को सेना ने बाढ़ में फंसे 6 लोगों को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-16-50-17.jpg)
राजस्थान में भारी बारिश का कहर
राजस्थान जो अपनी शुष्क जलवायु और रेतीले दृश्यों के लिए जाना जाता है। इस बार भारी बारिश से हालात बहुत बिगड़ गए हैं, कई नदियां और बांध उफान पर हैं। सड़कें कट गई हैं, गांव और शहर पानी में डूब गए हैं।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-16-56-36.jpg)
बिहार में बाढ़ की स्थिति
बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा और सहायक नदियां उफान पर हैं, जिससे कई जिलों में बाढ़ आ गई है। बक्सर और आसपास के इलाकों में पानी भरने से सड़कें कट गई हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-17-01-52.jpg)
असम में बाढ़
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है, (असम में बाढ़ की तबाही) जिससे 1.90 लाख लोग प्रभावित हुए हैं । लगातार बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने से गुवाहाटी और जोरहाट में नाव सेवाएं बंद कर दी गई हैं।
/sootr/media/media_files/2025/08/28/80-2025-08-28-17-38-31.jpg)
काशी में बाढ़ का खतरा बढ़ा
यूपी में 5 दिन की भारी बारिश के बाद गंगा-यमुना उफान पर हैं और 17 जिलों में बाढ़ आई है। खासकर काशी में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच चुका है, जिससे शहर में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हैं।