कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती, मप्र में दिल्ली से 352 रुपए ज्यादा दाम में मिल रहा, जानें अब क्या है नई कीमत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती, मप्र में दिल्ली से 352 रुपए ज्यादा दाम में मिल रहा, जानें अब क्या है नई कीमत

NEW DELHI. आज अगस्त की पहली तारीख को बड़ी राहत की खबर आई है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए कम कर दिए हैं। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। मप्र के इंदौर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस स‍िलेंडर के ल‍िए अब 2032 रुपए चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली में इसके दाम 1680 रुपए हो गए हैं। यानी मप्र में अब भी यह दिल्ली से 352 रुपए महंगा है। सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। 



राज्यों में दाम अलग-अलग, मप्र में सबसे ज्यादा कीमत



मप्र में 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 2032 रुपए हो गई है। दिल्ली में 1680 रुपए हो गई है, जबकि कोलकाता में 1820.50 रुपए, मुंबई में 1640.50 रुपए, चेन्नई में 1852.50 रुपए है। मप्र के इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम वर्तमान में 1131 रुपए है।  मालूम हो, कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। 



पिछले महीने एक तारीख को दाम में नहीं हुआ था बदलाव



पिछले महीने यानी एक जुलाई 2023 को रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था, मतलब घरेलू और कॉमर्शियल दोनों एलपीजी सिलेंडरों की कीमतें स्थिर रखी गई थीं, लेकिन इसके तीन दिन बाद ही 4 जुलाई 2023 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दाम सात रुपए बढ़ा दिए थे। 



घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थिर



बीते कुछ महीनों से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से स्थिर हैं। इसमें अंतिम बार 1 मार्च 2023 को 50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। इसके बाद से इसके दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि अब संभावना है कि इनके दाम में भी कटौती की जा सकती है।


LPG cylinder price एलपीजी गैस सिलेंडर मप्र में सबसे महंगा कर्मशियल गैस सिलेंडर सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने दी राहत कर्मशियल रसोई गैस सिलेंडर घटे एलपीजी सिलेंडर की कीमत most expensive commercial gas cylinder in MP govt petroleum companies gave relief LPG gas cylinder Commercial cylinders Price decreased
Advertisment