हिमाचल में कांग्रेस 40 सीटें जीती, बीजेपी को मिलीं 25 सीटें, 5 मंत्रियों की हुई हार, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
हिमाचल में कांग्रेस 40 सीटें जीती, बीजेपी को मिलीं 25 सीटें, 5 मंत्रियों की हुई हार, CM जयराम ठाकुर ने दिया इस्तीफा

SHIMLA. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदल दिया है। यानी, इस बार भी चुनाव में सत्ता बदली है।  कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकक बहुमत हासिल कर लिया है जबकि बीजेपी ने 25 सीटें जीती।  इसके अलावा 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। वहीं MCD चुनाव में भाजपा को हराने वाली आम आदमी पार्टी पहाड़ में खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया है। इधर, कांग्रेस में CM चुनने के लिए मंथन जारी है। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह रेस में आगे हैं।





कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीते





शिलाई सीट से कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान 382 मतों से जीत गए हैं। उन्हें 31711 मत मिले हैं।  जबकि भाजपा के बलदेव तोमर को  31711 वोट मिली हैं।





शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे





कांग्रेस के रवि ठाकुर ने 1616 मतों से चुनाव में जीत दर्ज की है। लाहौल स्पीति विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने भाजपा के डॉक्टर मारकंडा को हराया। रामलाल ठाकुर करीब 150 वोट से अपनी सीट हार गए हैं। शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर चुनाव हारे।





कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया





हिमाचल चुनाव में सभी 68 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। कांग्रेस ने शुरुआत से ही लगातार बढ़त बनाई।  कांग्रेस  ने 40, बीजेपी ने 25 और तीन सीटों पर निर्दलीय जीते। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व CM दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है।





मंडी की पांचों सीटों के रिजल्ट घोषित





करसोग सीट पर दीपराज कपूर ने कांग्रेस के महेशराज को हराया। सरकाघाट सीट पर दलीप ठाकुर ने कांग्रेस के पवन कुमार को हराया। मंडी सीट पर बीजेपी के अनिल शर्मा ने कांग्रेस की चंपा ठाकुर को हराया।





सीएम की जीत हुई





मंडी की सिराज सीट से मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने जीत दर्ज की है। वे 20 हजार वोट से जीते हैं।  विधानसभा चुनाव में जयराम ठाकुर की यह 6वीं जीत है। 





हिमाचल में रही कांटे की टक्कर





चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हिमाचल में कांटे की टक्कर रही। बीजेपी और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया। 





सोलन सीट पर कांग्रेस की जीत





सोलन सीट पर कांग्रेस के धनीराम ने जीत दर्ज की। उन्होंने बीजेपी के राजेश कश्यप को हराया।





ऊना में कांग्रेस की जीत





ऊना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा को हार मिली। उन्हें सतपाल सत्ती से हार मिली। हरोली में कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री जीते। उन्होंने बीजेपी के रामकुमार को हराया। कुटलैहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार भुट्टो भी जीते।





मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छठी बार जीते





सिराज से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 हजार से अधिक वोटों से जीते। कांगड़ा जिले के पहाड़ी शहर पालमपुर में बीजेपी के त्रिलोक कपूर को हार का सामना करना पड़ा।  वहीं सोलन के नालागढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी केएल ठाकुर जीते। इससे पहले शुरुआती रुझानों में कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिली। 



Himachal Pradesh Assembly Election 2022 HP Chunav Result 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम gujarat assembly election result हिमाचल में कांग्रेस बीजेपी की टक्कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव नतीजे 2022 हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 Himachal Pradesh BJP Govt BJP in power Himachal Pradesh Himachal Assembly Election Results 2022