हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट कई दिग्गज कारोबारियों की नींद उड़ा सकती है, ट्वीट में लिखा- जल्द एक और बड़ा खुलासा

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट कई दिग्गज कारोबारियों की नींद उड़ा सकती है, ट्वीट में लिखा- जल्द एक और बड़ा खुलासा

NEW DELHI. दो माह पहले हिंडनबर्ग की अडाणी ग्रुप के खिलाफ आई रिपोर्ट का तूफान अभी थमा नहीं था कि इस बीच हिंडनबर्ग एक और बड़ा धमाका करने जा रहा है। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग के 22 मार्च को देर रात आए एक ट्वीट से दिग्गज कारोबारियों की नींद उड़ गई है। दुनियाभर की कंपनियों की चिंता बढ़ गई है। दरअसल हिंडनबर्ग ने जब भी किसी कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है। उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा है। शेयर बाजार में उस कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिरे हैं। 




— Hindenburg Research (@HindenburgRes) March 22, 2023



24 जनवरी को आई थी पिछली रिपोर्ट



बीते 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग ने अडाणी ग्रुप के खिलाफ रिपोर्ट पेश की थी। इसमें अडाणी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस रिपोर्ट के आने से पहले अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर बने हुए थे। वहीं गौतम अडाणी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज थे। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। एक महीने से ज्यादा समय तक अडाणी ग्रुप के स्टॉक्स में लगातार लोअर सर्किट लगता रहा। अडाणी ग्रुप के शेयर भारी गिरावट के साथ ऑल टाइम लो लेवल पर पहुंच गए। वहीं गौतम अडाणी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप 30 से भी बाहर हो गए थे।



ये भी पढ़ें...








हिंडनबर्ग ने देर रात किया ये ट्वीट



अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 22 मार्च 2023 को रात 1 बजकर 33 मिनट पर ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि न्यू रिपोर्ट सून - अनएदर बिग वन। इस ट्वीट को कुछ ही देर में एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसे 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और इस पर तीन हजार से ज्यादा रीट्विट हो चुके हैं।



कई कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट निकाल चुका हिंडनबर्ग 



अडाणी पहली कंपनी नहीं है, जिसे लेकर हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट निकाली है। इससे पहले भी वो कई बड़ी कंपनियों के खिलाफ ऐसी रिपोर्ट जारी कर चुका है। हिंडनबर्ग ने Nikola, SCWORX , Genius Brand, Ideanomic, उसने विंस फाइनेंस, जीनियस ब्रांड्स, SC Wrox, एचएफ फूड, ब्लूम एनर्जी, Aphria, ट्विटर इंक जैसी कंपनियों के खिलाफ रिपोर्ट निकाली है। साल 2020 में करीब 16 रिपोर्ट जारी किए थे। इन रिपोर्ट के कारण कंपनियों के शेयरों में औसत तौर पर 15 फीसदी की गिरावट आई थी। हिंडनबर्ग पहले कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट निकालती है फिर जब कंपनी के शेयर गिर जाते हैं तो वो उसे खरीदकर ये प्रॉफिट कमाती है।


Hindenburg Adani Gru Hindenburg tweet traders Hindenburg tweet American research firm Hindenburg हिंडनबर्ग रिपोर्ट हिंडनबर्ग अडाणी ग्रुप हिंडनबर्ग ट्वीट कारोबारियों Hindenburg report हिंडनबर्ग ट्वीट अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग
Advertisment