सिर्फ भारत ही नहीं, दुनिया के लिए भी खास है 15 अगस्त, जानें इस दिन की 8 सबसे बड़ी घटनाएं

Kaushiki | Aug 15, 2025, 08:09 IST
15 अगस्त की तारीख भारत के अलावा दुनिया के कई देशों के लिए भी खास है क्योंकि इस दिन कई देशों को आजादी मिली। इस दिन बांग्लादेश में शोक दिवस, तो वहीं दक्षिण कोरिया, कांगो और बहरीन में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
1 9 दुनिया के लिए भी खास है 15 अगस्त
independence

Independence Day Facts: 15 अगस्त (Independence Day) सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए भी एक बहुत खास तारीख है। इस दिन कई देशों को आजादी मिली तो कई ऐतिहासिक घटनाएं भी हुईं। आइए जानते हैं 15 अगस्त से जुड़ी कुछ खास बातें।

2 9 बांग्लादेश में शोक दिवस
independence

15 अगस्त, 1975 को बांग्लादेश के पहले नेता शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या हुई थी। इस दुखद घटना के बाद से बांग्लादेश इस दिन को राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में मनाता है।

3 9 Apple का खास दिन
independence

15 अगस्त, 1998 को स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) के लौटने के बाद Apple Company ने अपना पहला क्रांतिकारी प्रोडक्ट iMac G3 लॉन्च किया। इसने फ्लॉपी डिस्क की जगह USB पोर्ट का इस्तेमाल किया, जो बाद में हर जगह इस्तेमाल होने लगा।

4 9 दक्षिण कोरिया की आजादी
independence

15 अगस्त, 1948 को दक्षिण कोरिया जापान के शासन से आजाद होकर एक देश बना। वहां इस दिन को राष्ट्रीय मुक्ति दिवस कहते हैं।

5 9 जापान का सरेंडर
independence

दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 15 अगस्त, 1945 को जापान के शासक ने हार मान ली थी। इसके बाद ही दूसरा विश्व युद्ध (second world war) खत्म हुआ था। यह दिन जापान के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है।

6 9 कांगो का राष्ट्रीय दिवस
independence

15 अगस्त, 1960 को कांगो को फ्रांस से आजादी मिली थी। इस दिन को वहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

7 9 बहरीन की आजादी
independence

15 अगस्त, 1971 को बहरीन (Bahrain) को यूनाइटेड किंगडम से आजादी मिली थी। यह देश भी इस दिन को स्वतंत्रता दिवस मनाता है।

8 9 लिक्टनस्टीन का राष्ट्रीय दिवस
independence

यूरोपीय देश लिक्टनस्टीन (Liechtenstein) भी 15 अगस्त को अपना राष्ट्रीय दिवस मनाता है। इस दिन वह अपनी संप्रभुता का जश्न मनाता है।

9 9 फ्रांस का धार्मिक पर्व
independence

फ्रांस में 15 अगस्त को एक खास धार्मिक पर्व 'Feast of the Assumption' मनाया जाता है, जिसका वहां की संस्कृति में बहुत महत्व है। कैथोलिक धर्म में, यह दिन वर्जिन मैरी के असेंशन का सम्मान करता है, जिसे कैथोलिक धर्म में एक केंद्रीय मान्यता माना जाता है।