पूर्णिमा के साथ उदया तिथि 7 मार्च की सुबह से, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त; 8 मार्च को ही खेला जाएगा रंग-गुलाल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
पूर्णिमा के साथ उदया तिथि 7 मार्च की सुबह से, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त; 8 मार्च को ही खेला जाएगा रंग-गुलाल

BHOPAL. लोगों के मन में होली को लेकर असमंजस है। होलिका दहन 6 मार्च को होगा या 7 मार्च को इसको लेकर ज्योतिषाचार्यों के अलग-अलग मत हैं। द सूत्र ने इस असमंजस को दूर करने के लिए प्रदेश के प्रमुख ज्योतिषाचार्यों और ​धर्म विशेषज्ञों से बात की। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि मध्यप्रदेश में 7 मार्च को ही होली जलेगी और 8 मार्च को रंग-गुलाल उड़ेगा यानी होली खेली जाएगी। इसलिए इसमें किसी तरह का संशय नहीं रहना चाहिए।





इसलिए है होली को लेकर असमंजस





इस बार होलिका दहन को लेकर संशय की स्थिति बन रही है। इसका कारण है पूर्णिमा तिथि। होली फाल्गुन मास की पूर्णिमा को जलाई जाती है। इस बार पूर्णिमा 6 और 7 मार्च यानी 2 दिन रहेगी। पूर्णिमा तिथि में ही होलिका दहन करने का नियम है। इसलिए ये संशय पैदा हो रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य सुरेंद्र बिहारी गोस्वामी कहते हैं कि पूर्णिमा भले ही 6 और 7 तारीख को हो लेकिन उदया तिथि 7 को सुबह है और होली में उदया तिथी में ही होती है। इसलिए 7 मार्च को ही होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को होली खेली जाएगी।





ये है होलिका दहन का शुभ मुहूर्त





ज्येातिष विशेषज्ञ पंडित अरविंद तिवारी कहते हैं कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से रात 8 बजकर 51 मिनट तक है। ये मुहूर्त होलिका दहन के लिए शुभ साबित होगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में  होलिका दहन करना कष्टों को दूर करता है। चूंकि होलिका दहन के दूसरे दिन हम उत्सव मनाते हैं। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात को भक्त प्रह्लाद को लेकर होलिका बैठी थी जिसके बाद होलिका तो दहन हो गई और भक्त प्रह्लाद अग्नि से निकल आए। इसलिए 8 मार्च को रंग-गुलाल का उत्सव मनाया जाएगा।





ये खबर भी पढ़िए..





होली पर मिलावट का जहर कहीं डाल ना दे रंग में भंग, जानिए मिलावटी मावे को पहचानने के तरीके





इन तिथियों में जलाई जाती है होली





होलिका दहन के लिए 3 शर्तें बताई गई हैं। पहला पूर्णिमा तिथि हो, दूसरा रात्रि का समय हो और तीसरा भद्रा का साया न हो। 6 मार्च को पूर्णिमा तिथि शाम लगभग 6 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होगी। जो अगले दिन 7 मार्च को शाम करीब 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। 6 मार्च को शाम लगभग 4 बजकर 15 मिनट से भद्रा भी प्रारंभ हो जाएगी। जो 7 मार्च को प्रातः लगभग 5 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में 7 मार्च को तीनों शर्तें पूर्ण होती हैं। इसलिए 7 मार्च को शाम 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट के मध्य होलिका दहन का शुभ मुहूर्त बन रहा है।



Holika Dahan on March 7 Holika Dahan होली holi 8 मार्च को होली 7 मार्च को होलिका दहन होलिका दहन Holi on March 8