आज सूर्यदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Dec 09, 2023, 24:00 IST
Share
आज सूर्यदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज सूर्यदेव की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 10 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 दिसंबर 2023 को रविवार है। रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की जाती है। सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 10 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 10 दिसंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। सुखद परिणाम भी मिलेंगे। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा लाभप्रद रहेगी। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में कटुता आ सकती है। क्रोध से बचें।

वृषभ

मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु फिर भी अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती है। कारोबार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मित्रों से भेंट होगी।

मिथुन

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। खर्च बढ़ेंगे। किसी प्रॉपटी में निवेश कर सकते हैं। माता का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क

मन प्रसन्न तो रहेगा, फिर भी धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य को लेकर नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना बन रही है।

सिंह

नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के सिलसिल में विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है।

कन्या

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मन परेशान भी हो सकता है। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कारोबार में कठिनाइयों आ सकती हैं। व्यर्थ को भागदौड़ रहेगी। संयत रहें। क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं।

तुला

मन प्रसन्न रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी, परन्तु परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों की अधिकता भी रहेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि भी होगी। बौद्धिक कार्यों से सम्मान की प्राप्ति होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक

वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परन्तु अतिउत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। मित्रों के सहयेाग से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है।

धनु

धर्म के प्रति श्रृद्धा भाव बढ़ेगा। कारोबार में सुधार होगा। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। मन परेशान रह सकता है।

मकर

मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। यात्रा पर भी जाना हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के झगड़े एवं विवादों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। लाभ के अवसर भी मिलेंगे। भाइयों के सहयोग से नया कारोबार शुरू करने का अवसर मिल सकता है। लाभ रहेगा।

कुंभ

संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाये रखें। स्थान परिवर्तन हो सकता है। मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। माता का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी।

मीन

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मानसिक शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संयत रहें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। पिता का साथ मिलेगा। परिवार की सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। यात्रा पर जाना हो सकता है। मित्रों से भेंट होगी।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Sunday Horoscope
  • रविवार का राशिफल
  • 10 December का राशिफल
  • 10 December Horoscope
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती