आज भगवान श्री हरी विष्णु की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
आज भगवान श्री हरी विष्णु की विशेष कृपा से इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 14 दिसंबर 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान श्री हरी विष्णु जी का दिन माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 14 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 14 दिसंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

मेष राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज आप जो भी कार्य अपने हाथ में लेंगे वह पूरा हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या किसी यात्रा पर जाने की योजना आपको हर कार्य में मनचाही सफलता मिलेगी और आगे का काम करने के लिए आपके दिमाग में नए आ‍इडिया आएंगे। किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको आपके मन के अनुसार परिणाम मिलने से संतोष होगा।

वृष

वृष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपकी सभी योजनाएं सफलता के साथ पूर्ण होंगी। आप सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल होंगे। आपके सहयोगी भी आपकी मदद करने को तैयार हो सकते हैं। आपको कुछ लोगों पर पूर्ण विश्‍वास करने की जरूरत है। तभी वे आपका साथ निभाएंगे।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को आज का दिन हर कार्य को सावधानी से करने का है। आज कोई भी करियर से जुड़ा फैसला न लें। आपको आगे चलकर नुकसान हो सकता है। अभी परिस्थितियां आपके लिए ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले आपको अपने घर में सभी से सलाह कर लेनी चाहिए। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है तो फिर कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कर्क

कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज के दिन आपको किसी प्रॉजेक्‍ट पर काम करने को मिल सकता है। आज के दिन किसी नए प्रॉजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। इसमें आपको कुछ पुराने लोगों की मदद भी मिल सकती है। पुराने मित्रों से आर्थिक सपॉर्ट भी आपको मिल सकता है। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।

सिंह

सिंह राशि के लोगों का दिन मित्रों और परिवार के लोगों के साथ अच्‍छे माहौल में बीतेगा। आपका दोस्‍तों और परिजनों के साथ कहीं सैर सपाटे की योजना बन रही है तो अच्‍छा दिन है। आपको आनंद आएगा। बेहतर होगा कि आप अपने साथ जरूरी सामान लेकर चलें। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी।

कन्या

कन्या राशि के लोग आज किसी प्रकार के तनाव से घिरे रहेंगे और आपका काम करने का मन नहीं करेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रहेगी। आज आपके हाथ से पैसा भी अधिक खर्च होगा और इस कारण से तनाव भी बढ़ सकता है। आपकी मनोदशा तनावग्रस्त रहेगी। पारिवारिक वातावरण की वजह से भी आप परेशान रहेंगे। आपको शाम के वक्‍त घर में किसी के बीमार होने की वजह से काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्‍य होगा और परिवार के साथ कहीं यात्रा की योजना बना सकते हैं। मित्रों की खातिर कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। जो लोग पढ़ाई पूरी करके नौकरी खोज रहे हैं उनके लिए यह दिन लाभपूर्ण होगा। घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों से टकराव हो सकता है आपको बचने की जरूरत है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ वाला है। आज आपको रोजाना के रूटीन में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। आज आपको ऑफिस में भी काफी दबाव में काम करना पड़ेगा और आपके ऊपर काम का काफी बोझ रहेगा। आज आपको पैसा कुछ जरूरी काम पर खर्च करना पड़ सकता है। उसके बाद भी आपके सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी।

धनु

धनु राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में कुछ नुकसान हो सकता है और आज का दिन आपके लिए काफी तनावपूर्ण हो सकता है। आपको नौकरी और कार्यक्षेत्र में बिना वजह का दबाव झेलना पड़ सकता है और आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। आप किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। जो काम भी करें उसके लिए बजट देखकर फैसला लें।

मकर

मकर राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में आज किसी से सलाह लेने के बाद ही कोई फैसला करना चाहिए। नौकरी बदलने का फैसला लेने से पहले सभी बातों के बारे में सोच विचार कर लें और अपना फायदा नुकसान देख लें। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु को ठीक कराने में आज दिन का काफी हिस्‍सा खर्च हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। आज आपके घर में कुछ बिना वजह के खर्च आपको करने पड़ सकते हैं और इससे आपका बजट बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि किसी बात से घबराएं नहीं और आपके सामने जो चुनौतियां आ रही हैं उसे आराम से पूरा करें। अपने काम पर ध्‍यान दें।

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍याओं को बढ़ाने वाला हो सकता है। आज आप कुछ मायूसी के मूड में रहेंगे। विपरीत हालातों के चलते मन भी परेशान रहेगा। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधों को लेकर शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे।

गुरुवार का राशिफल दैनिक राशिफल राशिफल Thursday Horoscope 14 दिसंबर का राशिफल Daily Horoscope 14 December Horoscope Horoscope