आज भगवान गणेश की कृपा से इन राशियों का होगा भाग्योदय, किसे रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Vikram Jain | Oct 18, 2023, 24:00 IST
Share
आज भगवान गणेश की कृपा से इन राशियों का होगा भाग्योदय, किसे रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज भगवान गणेश की कृपा से इन राशियों का होगा भाग्योदय, किसे रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। 18 अक्टूबर 2022 को बुधवार है। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 18 अक्टूबर 2023 को बुधवार है। जानिए किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां..

मेष: आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग रहेगा। कार्यक्षेत्र में सुधार भी होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आय की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

वृष: मन परेशान हो सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। मित्रों का साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। शैक्षिक कार्यों में सावधान रहें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। रहन-सहन में असहज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। माता-पिता का साथ मिलेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी, परन्तु फिर भी संयत रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। आय की स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। परिवार की समस्याएं अभी यथावत रहेंगी। खर्च अधिक रहेंगे। कुटुंब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं।

कर्क: मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी, परन्तु पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति संतोषजनक रहेगी। असंतोष के भाव हो सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

सिंह: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। फिर भी तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु संयत भी रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी,परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी।

तुला: मन अशांत हो सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। धन में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। भवन या सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है।

वृश्चिक : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे, परन्तु खर्चों वृद्धि भी होगी। कारोबार के संबंध में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में तरक्की के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। नौकरी में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु : मानसिक शांति बनाए रखने के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं। संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाकर रखें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के सौन्दर्यीकरण के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मकर : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परन्तु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख का लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार से अलग हो सकते हैं। विवाद की स्थिति रहेगी।

कुंभ : संयत रहें। क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में सतर्कता बरतें। आय में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। संतान सुख में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में सन्तुलित रहें। परिवार में आपसी सौहार्द रहेगा। व्यर्थ की चिंता से मन परेशान रहेगा।

मीन : मानसिक शांति रहेगी। शैक्षिक या बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय सन्तोषप्रद रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। उच्चशिक्षा के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को कष्ट रहेगा। किसी संपत्ति में निवेश से आय के नए स्रोत विकसित होंगे।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Wednusday Horoscope
  • बुधवार का राशिफल
  • 18 october Horoscope
  • 18 अक्टूबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती