आज बजरंगबली की कृपा से इन राशि वालो को मिलेगी संकटो से मुक्ति, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Nov 27, 2023, 24:00 IST
Share
आज बजरंगबली की कृपा से इन राशि वालो को मिलेगी संकटो से मुक्ति, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज बजरंगबली की कृपा से इन राशि वालो को मिलेगी संकटो से मुक्ति, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 28 नवंबर के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ को सावधान रहने की आवश्यकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 28 नवंबर 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। बजरंगबली की कृपा से जातक को संकटों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 28 नवंबर के दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 28 नवंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

सेल्फ केयर पर फोकस करें। करियर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। निगेटिव लोगों से दूरी बनाएं। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को आज काम के सिलसिले में बातचीत करते दौरान संतुलन बनाए रखना चाहिए। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। नौकरी वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आलस्य की पकड़ से दूर रहें। कलीग्स आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें।

वृषभ

संतान सुख और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक जीवन मधुर रहेगा। खर्च बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। पेशेंस रखें। गुस्सा सेहत के लिए हानिकारक है। मन शांत और खुश रहेगा। नौकरी में सीनियर का सहयोग मिलेगा, लेकिन कुछ अन्य काम भी मिल सकते हैं। एग्जाम और इंटरव्यू जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है और स्‍वभाव भी थोड़ा चिड़चिड़ा रहेगा। तरक्की के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा के आशातीत परिणाम मिलेंगे।

मिथुन

कारोबार में वृद्धि होगी। किसी दोस्त का सपोर्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। मन खुश रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार के कामों के चलते जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ का दायरा बढ़ेगा। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है। जॉब करने वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। आज जंक फूड से दूरी बनाएं। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन हो सकता है।

कर्क

नौकरी करने वालों का दिन बिजी रहेगा। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। हेल्थ का ध्यान रखें। व्यर्थ के गुस्से और वाद-विवाद से बचें। नौकरी में तरक्की के लिए टास्क मिल सकते हैं। परिवार से दूरी महसूस हो सकती है। भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। इंकम के स्रोत बनेंगे। बात-चीत में पेशेंस रखें। क्रोध से बचें। संपत्ति में निवेश करना अच्छा रहेगा।

सिंह

आज खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। मन में निराशा और असंतोष के भाव जाग सकते हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए वॉक पर जाएं। खुद के के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन की प्राप्‍ति‍ हो सकती है। आज आपके लिए ऑइली फूड से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।

कन्या

आज नेचर के बीच वक्त बिताएं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपनी मेंटल का हेल्थ का खासतौर पर ख्याल रखें। लाइफ पार्टनर को खुश रखने के लिए किसी रोमांटिक ट्रिप का प्लान बनाएं। आज का दिन किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। जीवन में थोड़ी-बहुत मुश्किलें आना नॉर्मल है। इसलिए निराश न हों। कॉन्फिडेंस के साथ कमर कसें और अपने ऑफिस टास्क को पूरा करें।

तुला

मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन और वस्त्रों के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। अपनी एमोशन्स को काबू में रखें। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। फालतू के खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेगी।

वृश्चिक

मां की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ बढ़ सकती है। उथल-पुथल भरा दिन है, मन अशांत रहेगा। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में धन लाभ के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भागदौड़ बढ़ेगी। मन में निराशा और असन्तोष रहेगा। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें आएंगी। धार्म‍िक यात्रा पर जाने के योग हैं।

धनु

आज क्रोध से दूर रहें। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। इंकम में वृद्धि होगी। हेल्थ पर फोकस करें। मन में शांति रहेगी। शिक्षा से जुड़े कामों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ेपन का भाव आ सकता है। घर-परिवार की सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहें।

मकर

मन खुश रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग नजर आएंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पेशेंस रखें। क्रोध के भाव से बचें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ

धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हाइड्रेटेड रहें। वाणी में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। आय में सुधार होगा। लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। गुस्सा करना आज ठीक नहीं है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें, परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। तनाव से दूर रहें। भाइयों के सहयोग से कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

मीन

आज आपका कॉन्फिडेंस अलग ही लेवल पर रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी, परन्तु कार्यभार बढ़ सकता है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। लग्जरी में बेफिजूल खर्च न करें। वाणी में मधुरता बनी रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य को लेकर परेशान हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। माता के सहयोग से धन की प्राप्‍ति‍ होगी।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • Tuesday Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • मंगलवार का राशिफल
  • 28 November Horoscope
  • 28 नवंबर का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि