आज इन राशियों पर होगी भगवान महादेव की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Jan 29, 2024, 24:00 IST
Share
आज इन राशियों पर होगी भगवान महादेव की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज इन राशियों पर होगी भगवान महादेव की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 29 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 29 जनवरी 2024 को सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना का विधान है। इस बार 29 जनवरी के दिन माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पड़ रही है। हिंदू धर्म में इस दिन महिलाएं संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए सकट चौथ का निर्जला वर्त भी रखती हैं। सकट चौथ के दिन गणेशजी और चंद्रदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 29 जनवरी के दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 29 जनवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होंगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी, लेकिन आत्मविश्वास की कमी रहेगी। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। कार्य के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्रोध पर काबू रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

वृषभ

माता के सहयोग से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। धन से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन

धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। भाई-बहनों की मदद से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के भरपूर अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से न उलझें। आत्मसंयत रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क

कार्यों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती है। धैर्यता बनाए रखें। आज आर्थिक मामलों में बड़ी सावधानी से निर्णय लें।

सिंह

आज ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आज दोस्तों के सहयोग से कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। सुख-सुविधाओं में जीवन गुजारेंगे।

कन्या

आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद बचें। आत्मसंयत रखें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

तुला

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में जरूरी बदलावों के लिए तैयार रहें। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे और कड़ी मेहनत के साथ किए गए कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक

प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त रहेंगे। ऑफिस मीटिंग्स में अपना ओपिनियन शेयर करने में संकोच न करें। कुछ जातकों को नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। कार्यों की प्रशंसा होगी। शाम तक कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्य साथ देगा। घर की जरूरी चीजों की खरीदारी के लिए आपके पास पर्याप्त धन होगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

धनु

आज धनु राशि वालों का दिन काफी अच्छा रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा। आकर्षण के क्रेंद बने रहेंगे। किसी काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। शत्रु पराजित होंगे, लेकिन रहन-सहन थोड़ा कष्टमय रहेगा। आज भावुक होकर कोई निर्णय न लें । आय में वृद्धि के नए मार्गों की तलाश करें।

मकर

आज आय कम और खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अपने खर्चों पर नजर रखें और व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे, लेकिन ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। इससे मैनेजमेंट में आपकी सकारात्मक छवि बनी रहेगी और कार्यों की प्रशंसा होगी।

कुंभ

किसी मित्र की मदद से रोजगार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मन परेशान रहेगा। धैर्यता बनाए रखें। धर्म-कर्म के कार्यों में शामिल हों। आज परिजनों के सुझाव को नजरअंदाज न करें। इससे कार्यों की बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। आज धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और आय में वृद्धि के नए मार्ग बनेंगे।

मीन

कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी चुनौतियां बनी रहेंगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक शांत मिलेगी। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल होगा। वाणी में सौम्यता आएगी। हालांकि, ऑफिस में परिश्रम अधिक रहेगा । आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • Monday Horoscope
  • सोमवार का राशिफल
  • 29 January Horoscope
  • 29 January का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि