आज इन राशियों पर होगी भगवान बजरंग बली की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Jan 29, 2024, 23:38 IST
Share
आज इन राशियों पर होगी भगवान बजरंग बली की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज इन राशियों पर होगी भगवान बजरंग बली की कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 30 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन हनुमान की पूजा-उपासना का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती हैं और कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 30 जनवरी के दिन कुछ राशि वालों पर बजरंग बली की विशेष कृपा होगी, तो कुछ राशि वालों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 30 जनवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष

जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। कुछ जातकों को पार्टनरशिप के साथ नया व्यापार लॉन्च करने का अवसर मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। घर की मरम्मत कराने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और जरूरी चीजों पर ही धन खर्च करें। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा। घर में खुशियों का माहौल होगा।

वृषभ

आर्थिक मामलों में भाग्यशाली बने रहेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। कानूनी मामलों में जीत आपकी होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। आर्थिक फैसले बड़ी होशियारी से लें और धन के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

मिथुन

आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। साझेदारी के व्यापार में धन लाभ होगा। नई जॉब का ऑफर मिलेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। प्रोफेशनल लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज घर मरम्मत करा सकते हैं या बच्चों की फेवरेट चीजें उन्हें दिला सकते हैं। आज आर्थिक मामलों में आप लकी रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

कर्क

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। अपने खर्चों पर नजर रखें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि, परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और भाई-बहनों के साथ अच्छे रिश्ते रखें।

सिंह

जीवन में कई रोमांचक मोड़ आएंगे। घर में मेहमानों के आमगन से खुशहाली का माहौल होगा। पार्टनरशिप के साथ नया प्रोजेक्ट लॉन्च कर सकते हैं। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा।कुछ जातकों का नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। निवेश के फैसले बड़ी होशियारी से लें, नहीं तो धन हानि हो सकता है। फैमिली के साथ कुछ पल बिताएं। साथ ही पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।

कन्या

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की चीजों पर धन खर्च करने से बचें। समय को बर्बाद न करें। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करत रहें। परिजनों से वाद-विवाद करने से बचें। हालांकि, किसी भी समस्या को लेकर फैमिली के बीच डिस्कस जरूर करें। कुछ जातकों को आज शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें।

तुला

आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत सावधानी बरतें। घर-परिवार में चल रहे आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी और आपके सभी सपने साकार होंगे। सिंगल जातकों की किसी खास से मुलाकात होगी। मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी और पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

वृश्चिक

कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आज आपको नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। हालांकि, ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे, जिससे डिस्टर्बेंस थोड़ी बढ़ सकती है। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। रात्रि में वाहन चलाने से बचें और ट्रैफिक के नियमों का पालन जरूर करें।

धनु

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। कार्यों की चुनौतियों दूर होंगी। हालांकि, धन से जुड़े फैसले बड़ी होशियारी से लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें और धन बचत करें। आज जीवन की चुनौतियों को दूर करने में पिता का सपोर्ट मिलेगा।

मकर

पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतें रहेंगी। घर की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ी समझदारी से लें। पार्टनरशिप के बिजनेस से धन लाभ के योग बनेंगे। करियर में तरक्की के नए अवसरों की तलाश करें। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से मन को कष्ट पहुंचाने वाली कोई खबर मिल सकती है।

कुंभ

भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। ऑफिस में नई जान-पहचान बनेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में खुशहाली का माहौल होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और मानसिक शांति मिलेगी। कुछ जातकों को आज प्रॉपर्टी को लेकर चले रहे कानूनी विवादों से छुटकारा मिल सकता है।

मीन

काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी बरतें। आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारियां मिलेंगी। चुनौतियों से न घबराएं। इससे तरक्की की राह आसान होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • Tuesday Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • मंगलवार का राशिफल
  • 30 January Horoscope
  • 30 January का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती