आज इन राशियों के जातकों का बजरंगबली की विशेष कृपा से चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Jan 09, 2024, 24:00 IST
Share
आज इन राशियों के जातकों का बजरंगबली की विशेष कृपा से चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
आज इन राशियों के जातकों का बजरंगबली की विशेष कृपा से चमकेगा भाग्य, इन्हें रहना होगा सावधान, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 9 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

BHOPAL.वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 9 जनवरी 2024 को मंगलवार है। मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा-उपासना से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 9 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 9 जनवरी 2024को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष

मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने भावनाओं पर काबू रखें। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ

आत्मसंयत रहें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। भाई-बहनों के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। अज्ञात भय मन को परेशान कर सकता है। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में वाद-विवाद से बचें।

मिथुन

मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। आज परिजनों का सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।

कर्क

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। आज पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करेंगे।

सिंह

मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों को सपोर्ट मिलेगा। नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने के लिए आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। दोस्त की मदद से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिजनों के साथ वाद-विवाद से बचें। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या

कला और संगीत के प्रति रूचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। अज्ञात भय मन को परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। संतान पक्ष से कष्ट मिल सकता है। धैर्यता की कमी आएगी। भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिलेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव के लिए धन खर्च हो सकता है।

तुला

आत्मविश्वास से लबरेज रहेंग। मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सरकारी कर्मचारियों को स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। मानसिक शांति रहेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, लेकिन क्रोध की अधिकता हो सकती है। कार्यों की जिम्मेदारी बड़ी सावधानी से संभालें। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर ध्यान दें।

वृश्चिक

करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल होगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। आज पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक शांति रहेगी।

धनु

मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कार्यों का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा। भावकुता से बचें। धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।

मकर

सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोत से धन लाभ होगा।

कुंभ

आज का दिन सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। शैक्षिक या बौद्धि कार्यों से आय के नए स्त्रोत बनेंगे। मानसिक शांति रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा, लेकिन अनियोजित खर्चे भी बढ़ेंगे। कला और संगीत में रुचि बढ़ सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। रहस-सहन अव्यवस्थित रह सकता है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा।

मीन

नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल नहीं रहेगा। कारोबार के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। परिजनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

Tags:
  • Horoscope
  • Daily Horoscope
  • Tuesday Horoscope
  • राशिफल
  • दैनिक राशिफल
  • मंगलवार का राशिफल
  • 9 January Horoscope
  • 9 January का राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि