राशिफलः आज इन पर होगी सूर्यदेव की कृपा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Jitendra Shrivastava | Feb 18, 2024, 24:08 IST
Share
HOROSCOPE
18 फरवरी 2024 का राशिफल।

रविवार के दिन मां लक्ष्मीजी की पूजा-उपासना करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। जीवन में सफलता मिलती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 18 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होगा तो कुछ के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकता है। धर्म-ज्योतिष

BHOPAL. वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल (Horoscope) का आकलन किया जाता है। 18 फरवरी 2024 को रविवार है। रविवार के दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है जातक को जीवन के हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 18 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 18 फरवरी 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

राशिफल में जानिए कौन सी हैं वो राशियां...

मेष
आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। जॉब चेंज करने का प्लान बना सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रोजाना एक्सरसाइज और मेडिटेशन करें। आज दान-पुण्य के कार्यों में शामिल होना भी बेहद लाभकारी साबित होगा। कुछ जातकों को विदेश में जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। दोस्तों या रिश्तेदारों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।

वृषभ
जीवन के हर पहलू में सफलता हासिल होगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। धन के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। पारिवारिक जीवन में सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

मिथुन
कारोबारियों को बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आज व्यापार के मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धन हानि हो सकता है। कुछ जातक भूमि या वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी से ऐसी किसी भी टॉपिक पर डिस्कस न करें, जिससे रिश्तों में कड़वाहट बढ़ें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क
व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आज आप करियर से जुड़े कई बड़े फैसले लेंगे। शैक्षिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें और ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरीपेशा वालों को काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है।

सिंह
आज का दिन बेहद शुभ साबित होने वाला है। पार्टनर से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे।

कन्या
करियर में कई बड़े सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऑफिस में कड़ी मेहनत और लगन के साथ किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। साथ ही प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस भी बढ़ेंगे। हालांकि, ऑफिस में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। आत्मसंयत रहें और सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है।

तुला
आज जीवन में कई उतार-चढ़ाव वाली स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में नई जान-पहचान बनेगी। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करने में संकोच न करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार में धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, आज जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इससे आपको बाद में पछतावा हो सकता है। कुछ जातकों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। इसलिए आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू में शामिल हों।

धनु
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में सहकर्मियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे। नेगेटिविटी से दूर रहें। आज जीवनसाथी के सपोर्ट से लाइफ में कई बड़े बदलाव आएंगे। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिलेंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मकर
ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। फैमिली के साथ किसी धार्मिक पर स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। धन के लेन-देन में लापरवाही न बरतें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज आपकों संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे पारिवारिक जीवन में खुशहाली का माहौल होगा।

कुंभ
जीवन में नई चुनौतियों के लिए तैयार रहें। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। आज जल्दबाजी में आकर इनवेस्टमेंट का डिसीजन न लें। इससे धन हानि हो सकता है। स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान दें। आज बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। धैर्यता बनाए रखें और शांत दिमाग से फैसले लें।

मीन
आज नेगेटिविटी से दूर रहें और ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से छुटकारा मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों की जिम्मेदारियों को बड़ी सावधानी से हैंडल करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे रहे विद्यार्थियों को आज शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात संभव है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

Tags:
  • Horoscope
  • राशिफल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती