अमेरिका निर्वासन : 15 साल में कितने भारतीयों को निकाला गया? जानिए आंकड़े

Manish Kumar | Feb 07, 2025, 16:54 IST
indians-deported-from-usa
पिछले 15 साल में अमेरिका से कितने भारतीयों को निर्वासित किया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में यह जानकारी साझा की है। वर्ष 2019 में निर्वासन की संख्या सबसे अधिक थी। हाल ही में 104 अवैध अप्रवासियों को अमेरिका ने भारत वापस भेजा है।

पिछले 15 साल में अमेरिका से कितने भारतीयों को निर्वासित किया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में यह जानकारी साझा की है। वर्ष 2019 में निर्वासन की संख्या सबसे अधिक थी। हाल ही में 104 अवैध अप्रवासियों को अमेरिका ने भारत वापस भेजा है।



अमेरिका ने पिछले 15 साल में 15,756 भारतीयों को भारत वापस भेजा। यह जानकारी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दी। जयशंकर ने संसद में बताया कि निर्वासन की यह प्रक्रिया नई नहीं है। अमेरिका के इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा यह कार्रवाई कई वर्षों से चल रही है। इस दौरान, उन्होंने वर्षवार आंकड़े भी पेश किए।



वर्षवार निर्वासन का डेटा :

  • 2009: 734
  • 2010: 799
  • 2011: 597
  • 2012: 530
  • 2013: 515
  • 2014: 591
  • 2015: 708
  • 2016: 1,303
  • 2017: 1,024
  • 2018: 1,180
  • 2019: 2,042 (सबसे अधिक)
  • 2020: 1,889
  • 2021: 805
  • 2022: 862
  • 2023: 617
  • 2024: 1,368
  • 2025 (5 फरवरी तक): 104

अमृतसर पहुंचे 104 भारतीय

एक अमेरिकी सैन्य विमान ने हाल ही में 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमृतसर में उतारा। इनमें से अधिकांश हरियाणा, पंजाब और गुजरात से थे। अमेरिका में इन्हें मानव तस्करों ने कई कठिन रास्तों से ले जाकर बसाने का झांसा दिया था।



यह खबर भी पढ़ें...



लोकसभा में अमेरिका पर चर्चा: राहुल गांधी ऐसा क्या बोल गए कि मांगनी पड़ी माफी



अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता पर राहत, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले पर कोर्ट ने लगाई रोक



विपक्ष ने जताया विरोध

इस घटना पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार से पूछा कि अपने नागरिकों को मानवीय तरीके से लाने के लिए विशेष विमान क्यों नहीं भेजे गए। कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन किया। विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका में निर्वासन इमिग्रेशन और कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) के तहत होता है। इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया वर्ष 2012 से लागू है।



यह खबर भी पढ़ें...



अमेरिका से 104 भारतीयों की वापसी पर जयशंकर ने दी सफाई, बताई 10 बड़ी बातें



FAQ (अवैध अप्रवासी मामले से जुड़े सवाल)

  1. अमेरिका से कितने भारतीयों को निर्वासित किया गया है?
    पिछले 15 सालों में 15,756 भारतीयों को निर्वासित किया गया है।
  2. अमेरिका द्वारा निर्वासन किस प्रक्रिया के तहत होता है?
    निर्वासन इमिग्रेशन और कस्टम इंफोर्समेंट (ICE) अधिकारियों द्वारा मानक प्रक्रिया के अनुसार होता है।
  3. वर्ष 2019 में कितने भारतीयों को निर्वासित किया गया?
    वर्ष 2019 में सबसे अधिक 2,042 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया गया।

यह खबर भी पढ़ें...



इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने इंदौर की जमकर की तारीफ, अप्रवासी भारतीय को दिया आमंत्रण, देखें वीडियो



Tags:
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर
  • डोनाल्ड ट्रम्प
  • देश
  • दुनिया
  • USA
  • deportation
  • भारतीय अप्रवासी
  • अवैध अप्रवासी