कितनी बार हो सकती है किक्रेट में रिटायरमेंट से वापसी? क्रिकेटर्स और फैंस के बीच उठ रहे हैं सवाल

Sandeep Kumar | Dec 01, 2025, 19:38 IST
Return from retirement to cricket
साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर क्विंटन डी कॉक की वापसी ने सवाल उठाया है। सवाल यह है कि क्या खिलाड़ी संन्यास के बाद वापसी कर सकते हैं? आईसीसी के नियमों के अनुसार, वापसी संभव है। इसके लिए बोर्ड और चयनकर्ताओं की मंजूरी जरूरी है।

MUMBAI. जब खिलाड़ी संन्यास की घोषणा करते हैं, तो लगता है कहानी खत्म हो गई है। लेकिन, कई बार खिलाड़ी वापसी करते हैं, जैसे कुछ अधूरा छोड़ गए हों। ऐसा ही साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने किया। पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में हुए दूसरे वनडे में उन्होंने शतक जड़ा। सवाल उठता है कि क्या रिटायर खिलाड़ी दोबारा खेल सकता है?



टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फॉर्मेट-विशेष संन्यास लिया। भारतीय फैंस ने इसे स्वाभाविक कदम माना। मई 2025 में दोनों दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया। इससे भारतीय क्रिकेट जगत चौंक गया। टेस्ट फैंस ने कोहली से संन्यास वापस लेने की मांग की। इसके बाद सवाल उठाया गया कि क्या कोई खिलाड़ी बार-बार संन्यास वापस ले सकता है?





अगर हां, तो इसके लिए क्या नियम हैं? आगे हम इसी बारे में जानेंगे...

रिटायरमेंट को लेकर आईसीसी के नियम

आईसीसी ने रिटायरमेंट और वापसी पर कोई सीमा नहीं तय की। खिलाड़ी बार-बार संन्यास ले सकता है और वापसी कर सकता है। वापसी के लिए बोर्ड और चयनकर्ताओं की मंजूरी जरूरी है। खेलना है या नहीं, यह टीम और बोर्ड का फैसला है।



ये भी पढ़ें...मिड-डे मील: एमपी के इस स्कूल में बच्चों को परोसे गए भोजन में मिला मेंढक, मचा हड़कंप



रिटायरमेंट बंधन नहीं

अंतरराष्ट्रीय खेलों में रिटायरमेंट कोई कानूनी बंधन नहीं है। यह एक पर्सनल डिसीजन होता है। जब खिलाड़ी संन्यास की घोषणा करता है, तो वह उस स्तर पर खेलना बंद करना चाहता है। बाद में यदि वह खेलना चाहे, तो यह संभव है। इसके लिए कई औपचारिक कदम उठाने होते हैं।



ये भी पढ़ें...एमपी सरकार ने बदला 51 साल पुराने खजुराहो डांस फेस्टिवल का नाम, अब 2026 में गूंजेगा नटराज महोत्सव



खिलाड़ी ऐसे ले सकते हैं संन्यास

खिलाड़ी को संन्यास से वापसी के लिए लिखित सूचना देनी होती है। भारतीय खिलाड़ी को बीसीसीआई को सूचित करना होता है। विदेशी खिलाड़ी अपने बोर्ड से संपर्क करते हैं। उदाहरण के लिए, क्रिकेट साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड, या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड।



ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (2 दिसंबर): एमपी समेत देश के अधिकांश भागों में शीतलहर, बारिश का अलर्ट



किन क्रिकेटर्स ने कई बार लिया संन्यास

  • क्रिकेट इतिहास में कई खिलाड़ियों ने बार-बार रिटायरमेंट लिया और वापसी की।
  • शाहिद अफरीदी सबसे ज्यादा बार रिटायर होने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2006 में टेस्ट क्रिकेट छोड़ा, फिर लौटे। 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, फिर वापसी की। उनका करियर रिटायरमेंट और वापसी की कहानी जैसा रहा।
  • मोहम्मद आमिर ने 2020 में संन्यास लिया और 2024 में वापसी की। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए वापसी का ऐलान किया।
  • बेन स्टोक्स ने 2022 में वनडे से रिटायरमेंट लिया, फिर 2023 विश्व कप में वापसी की।
  • केविन पीटरसन ने 2011 में व्हाइट बॉल रिटायरमेंट लिया और कुछ महीनों बाद वापसी की।

ये भी पढ़ें...केंद्र ने राज्य के 3100 करोड़ रोके, पंचायत समिति प्रधानों ने भजन सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा



आखिर खिलाड़ी संन्यास क्यों लेते हैं?

संन्यास उम्र की वजह से नहीं लिया जाता। इसके कई कारण होते हैं। जैसे फिटनेस में गिरावट, प्रदर्शन का दबाव। टीम में जगह को लेकर अनिश्चितता और निजी कारण हो सकते हैं। मानसिक थकान या विवाद से दूरी बनाना भी कारण हो सकता है। खिलाड़ी कभी-कभी भावनाओं में रिटायरमेंट का फैसला ले लेते हैं। बाद में वे बदलते हालात में वापसी का रास्ता तलाशते हैं।





Tags:
  • विराट कोहली
  • रोहित शर्मा
  • बेन स्टोक्स
  • क्विंटन डी कॉक
  • रिटायरमेंट को लेकर आईसीसी के नियम