अमिताभ बच्चन के पास कितनी है दौलत, जया ने हलफनामे में बताया

BP shrivastava | Feb 15, 2024, 14:51 IST
Share
Amitabh-Jaya
सपा ने उत्तरप्रदेश से जया बच्चन को उम्मीदवार बनाया है। जिसमें जया ने हलफनामे में अपनी और अमिताभ बच्चन की संपत्ति का खुलासा किया है।

जया बच्चन की तरफ से दाखिल हलफनामे में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में नेटवर्थ 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 190 रुपए है। जबकि, अमिताभ बच्चन के मामले में यह आंकड़ा 273 करोड़ 74 लाख 96 हजार 590 रुपए है।

NEW DELHI. बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी और जया बच्चन पांचवीं बार राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनीं हैं। हाल ही में उन्होंने इसके लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि अमिताभ के साथ उनकी संपत्ति 1500 करोड़ रुपए के आंकड़े से काफी ज्यादा है। समाजवादी पार्टी ने जया को एक बार फिर राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है।

जया बच्चन के अलावा सपा ने पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन और पूर्व IAS अधिकारी आलोक रंजन को भी उम्मीदवार बनाया है।

अमिताभ-जया की कुल संपत्ति 1578.88 करोड़

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जया बच्चन की तरफ से दाखिल हलफनामे में बताया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में नेटवर्थ 1 करोड़ 63 लाख 56 हजार 190 रुपए है। जबकि, अमिताभ बच्चन के मामले में यह आंकड़ा 273 करोड़ 74 लाख 96 हजार 590 रुपए है। दोनों की चल संपत्ति 849.11 करोड़ रुपए है। वहीं, अचल संपत्ति 729.77 करोड़ रुपए है।

जया से ज्यादा अमिताभ के पास ज्वैलरी

जया का बैंक बैलेंस 10 करोड़ 11 लाख 33 हजार 172 रुपए है और अमिताभ के बैंक में 120 करोड़ 45 लाख 62 हजार 83 रुपए हैं। जया के पास ज्वैलरी की कीमत 40.97 करोड़ है और उनके पास 9.82 लाख रुपए की एक कार है। अभिनेता के पास 54.77 करोड़ रुपए की ज्वैलरी है और 16 वाहन हैं। इनकी कीमत कुल मिलाकर 17.66 करोड़ रुपए है।

जया सपा से राज्यसभा उम्मीदवार

15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव 27 फरवरी को होने हैं। उत्तर प्रदेश में सपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 403 सीटों वाले राज्य में पार्टी के पास 108 सीटें हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के पास 252 और कांग्रेस के पास दो सीटें हैं।

Tags:
  • अमिताभ बच्चन
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप
जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट

By Sandeep Kumar

जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट
राजस्थान की 30 कृषि मंडियों में 57.41 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की 30 कृषि मंडियों में 57.41 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं
MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले, खण्डवा-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर में नए ASP नियुक्त

By Jitendra Shrivastava

MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले, खण्डवा-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर में नए ASP नियुक्त
नितिन गडकरी के RTO वाले सवाल पर मंत्री उदय प्रताप सिंह क्यों रहे मौन, कार्रवाई का हिसाब कहां?

By Ramanand Tiwari

नितिन गडकरी के RTO वाले सवाल पर मंत्री उदय प्रताप सिंह क्यों रहे मौन, कार्रवाई का हिसाब कहां?
CSVTU परीक्षा परिणाम में बड़ी चूक, अनुपस्थित छात्रा को 38 अंक देकर पास करने पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस

By Umeshwari Baghel

CSVTU परीक्षा परिणाम में बड़ी चूक, अनुपस्थित छात्रा को 38 अंक देकर पास करने पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस
AGTF का बड़ा एक्शन: चूरू में रोहित गोदारा गैंग के शार्प शूटर की गिरफ्तारी और अवैध हथियार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

AGTF का बड़ा एक्शन: चूरू में रोहित गोदारा गैंग के शार्प शूटर की गिरफ्तारी और अवैध हथियार