MP News : सात लाख कर्मचारियों का डेटा होगा डिजिटल, विभागीय कार्रवाई और नोटिस भी एक क्लिक में
Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 25, 2025, 11:43 IST
The sootr
राज्य सरकार 27 अप्रैल को "ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम" की शुरुआत करने जा रही है। यह एक नया और अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिस पर प्रदेश के करीब 6 से 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा सेवा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।
MP News : अब मध्य प्रदेश सरकार 27 अप्रैल को "ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (HRMS)" की शुरुआत करने जा रही है। इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदेश के लगभग 6 से 7 लाख सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का पूरा सेवा रिकॉर्ड उपलब्ध होगा। इससे अनुकंपा नियुक्ति जैसी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता आएगी और अनावश्यक दौड़भाग भी कम होगी। एचआरएमएस के माध्यम से कर्मचारी की पूरी ‘डिजिटल कुंडली’ तैयार हो जाएगी।
इस प्रणाली के माध्यम से अब कर्मचारियों से जुड़ी हर जानकारी जैसे नियुक्ति की तारीख, पदस्थापन, प्रमोशन, वेतनवृद्धि, विभागीय जांच, चार्जशीट, और सेवा समाप्ति तक की सभी जानकारियां एक ही जगह पर ऑनलाइन देखी जा सकेंगी।
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri : शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, भर्ती आवेदन हुए शुरू
इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब फाइलों या कागजों के गुम होने, गुपचुप ढंग से नोटिस जारी होने या बाद में उन्हें रद्द करने जैसी गड़बड़ियों पर रोक लगेगी। खास बात यह है कि एचआरएमएस से जनरेट हुआ नोटिस ही वैध माना जाएगा, जबकि ऑफलाइन नोटिस अब स्वीकार्य नहीं होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : Top 5 Sarkari Naukri : 10वीं पास से ग्रेजुएट्स के लिए 21 हजार से ज्यादा सरकारी जॉब्स, जानें डिटेल्स
एचआरएमएस में अब कर्मचारी के परिवार की पूरी जानकारी दर्ज रहेगी। इसके आधार पर अनुकंपा नियुक्ति के पात्र व्यक्ति को सीधा मैसेज भेजा जाएगा। पात्र व्यक्ति को केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिससे कागजी कार्यवाही और दस्तावेज जमा करने की झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इस प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए एक नया अनुकंपा पोर्टल विकसित किया है। 54 विभागों के लिए ट्रेनिंग शेड्यूल भी तय कर दी गई है। आवेदक को अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी पोर्टल पर लगातार मिलती रहेगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2025 : बिना परीक्षा सरकारी कॉर्पोरेशन में मिल रही नौकरी, जानें कैसे
विभाग/कार्यालय आवेदन की जांच के बाद इसे उच्च स्तर पर निर्णय के लिए भेजेंगे। अनुकंपा नियुक्ति के सभी आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन प्राप्त होंगे और इनकी प्रगति को ट्रैक भी किया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़ें : MP Sarkari Naukri : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, लास्ट डेट है 25 अप्रैल
अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग संजय दुबे ने बताया कि उच्च स्तरीय चर्चा के बाद एचआरएमएस को लागू किया जा रहा है। इससे सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों की सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगी और अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का निपटारा तेजी से किया जा सकेगा।
इस प्रणाली के माध्यम से अब कर्मचारियों से जुड़ी हर जानकारी जैसे नियुक्ति की तारीख, पदस्थापन, प्रमोशन, वेतनवृद्धि, विभागीय जांच, चार्जशीट, और सेवा समाप्ति तक की सभी जानकारियां एक ही जगह पर ऑनलाइन देखी जा सकेंगी।
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri : शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, भर्ती आवेदन हुए शुरू
HRMS से जनरेट नोटिस ही वैध
ये खबर भी पढ़ें : Top 5 Sarkari Naukri : 10वीं पास से ग्रेजुएट्स के लिए 21 हजार से ज्यादा सरकारी जॉब्स, जानें डिटेल्स
परिवार को भेजा जाएगा अनुकंपा नियुक्ति का संदेश
नया अनुकंपा पोर्टल तैयार
ये खबर भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2025 : बिना परीक्षा सरकारी कॉर्पोरेशन में मिल रही नौकरी, जानें कैसे
पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया
ये खबर भी पढ़ें : MP Sarkari Naukri : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का अच्छा मौका, लास्ट डेट है 25 अप्रैल
HRMS के अमल से सुविधाएं बढ़ेंगी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava