भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राकेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन, रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Vikram Jain | Aug 18, 2024, 21:58 IST
ICG DG Rakesh Pal dies due to heart attack
इंडियन कोस्ट गार्ड के डीजी राकेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। राकेश पाल पिछले 35 साल से भारतीय नौसेना से जुड़े थे।
NEW DELHI. इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक (डीजी) राकेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने चेन्नई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। डीजी के निधन की खबर लगते ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अस्पताल पहुंचे और राकेश पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दिल्ली में एक अधिकारी ने बताया कि राकेश पाल के पार्थिव शरीर को दिल्ली लाए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
जानकारी के अनुसार भारतीय तटरक्षक बल के डीजी राकेश पाल को सीने में दर्द के साथ बेचैनी की शिकायत हुई थी। जिसके बाद उन्हें चेन्नई के राजीव गांधी जनरल अस्पताल में एडमिट किया गया था। जहां इलाज उनका चल रहा था। डॉक्टर्स की तमाम कोशिश के बाद भी डीजी राकेश पाल को नहीं बचाया जा सका।
ICG के डीजी के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए X पर लिखा कि चेन्नई में आज भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल के असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ। वे योग्य और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जिनके नेतृत्व में ICG भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
यूपी के रहने वाले राकेश पाल को पिछले साल ICG का 25वां महानिदेशक नियुक्त किया गया था। भारतीय नौसेना अकेडमी के पूर्व छात्र रहे राकेश पाल जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। राकेश पाल 35 साल से अधिक लंबे करियर में भारतीय नौसेना में कार्यरत थे। उन्होंने कई जिम्मेदारियों को निभाया। डीजी राकेश पाल को साल 2013 में तटरक्षक पदक और 2018 राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया था भर्ती
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
Deeply saddened at the untimely demise of Shri Rakesh Pal, DG, Indian Coast Guard in Chennai today. He was an able and committed officer under whose leadership ICG was making big strides in strengthening India’s maritime security. My heartfelt condolences to his bereaved family.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 18, 2024
1989 में ICG में शामिल हुए थे राकेश पाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta