मक्का के इमाम रखेंगे अयोध्या में नई मस्जिद की नींव, यहां रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान, परिसर में और क्या होगा?

Vikram Jain | Dec 15, 2023, 24:00 IST
Share
मक्का के इमाम रखेंगे अयोध्या में नई मस्जिद की नींव, यहां रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान, परिसर में और क्या होगा?
मक्का के इमाम रखेंगे अयोध्या में नई मस्जिद की नींव, यहां रखी जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी कुरान, परिसर में और क्या होगा?

अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर बनने वाली मस्जिद की नींव मक्का के इमाम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस रखेंगे।

AYODHYA. जनवरी 2024 में अयोध्या में श्री राम मंदिर के लोकार्पण को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इसी बीच अयोध्या में बनने वाली मस्जिद को लेकर खबरें सामने आई हैं। अब मस्जिद की आधारशिला रखे जाने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अयोध्या से 25 किमी दूर धन्नीपुर गांव में बनने वाली इस मस्जिद की नींव मक्का के इमाम या इमाम-ए-हरम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस के हाथों रखी जाएगी। अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार यूपी सरकार ने मुस्लिम समाज को मस्जिद की जमीन दी है। इस मस्जिद का नाम मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला होगा।

मस्जिद परिसर में होगा हॉस्पिटल, स्कूल और शाकाहारी होटल

मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष और बीजेपी नेता हाजी अराफात शेख के अनुसार यह मस्जिद भारत में सबसे बड़ी होगी। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी कुरान भी होगी, जो 21 फीट ऊंची और 36 फीट चौड़ी होगी। अराफात शेख ने बताया कि अयोध्या में बनने वाली मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिद होगी।

मस्जिद को लेकर अध्यक्ष अराफात शेख ने आगे बताया कि मस्जिद का स्ट्रक्चर ताजमहल से भी ज्यादा सुंदर नजर आएगा। इस मस्जिद में बड़े-बड़े फव्वारे लगाए जाएंगे। यह नजारा देखने में भव्य होगा। यहां हर धर्म के लोगों को आने की अनुमति होगी। उन्होने आगे बताया कि मस्जिद परिसर में कैंसर हॉस्पिटल, स्कूल, म्यूजियम और लाइब्रेरी बनेगी। यहां शाकाहारी होटल भी बनाया जाएगा, जो यहां आने वाले लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगा।

मक्का के इमाम ने 12 साल की उम्र में याद कर ली थी कुरान

इमाम अब्दुल-रहमान अल-सुदैस का पूरा नाम अब्दुल रहमान इब्न अब्दुल अजीज अल-सुदैस है। उनका जन्म 1961 में सऊदी अरब के कासिम शहर में हुआ था। मक्का में मस्जिद अल हरम के मुख्य इमाम और खतीब होने के अलावा, वह दो पवित्र मस्जिदों के मामलों के लिए जनरल प्रेसीडेंसी के अध्यक्ष भी हैं। 12 साल की छोटी उम्र में, अल सुदैस ने कुरान को याद कर लिया था। साल 2005 में उन्हें 9वें वार्षिक दुबई इंटरनेशनल होली कुरान अवार्ड में 'इस्लामिक पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' का पुरस्कार मिला था। शेख सुदैस वर्तमान में मक्का और मदीना में दोनों मस्जिदों में जारी निर्माण और विस्तार कार्य की देखरेख कर रहे हैं।

Tags:
  • Masjid Mohammad Bin Abdullah Development Committee
  • largest mosque to be built in Ayodhya
  • Imam Abdul-Rahman of Mecca
  • structure of Ayodhya mosque
  • Ayodhya Mosque News
  • मस्जिद मोहम्मद बिन अब्दुल्ला डेवलपमेंट कमेटी
  • अयोध्या में बनेगी सबसे बड़ी मस्जिद
  • मक्का के इमाम अब्दुल-रहमान
  • अयोध्या मस्जिद का स्ट्रक्चर
  • अयोध्या मस्जिद न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती