सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, हर निजी संपत्ति को नहीं ले सकती सरकार
Sandeep Kumar | Nov 05, 2024, 11:47 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-05T114833.651
सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई (CJI ) ने कहा कि आज के आर्थिक ढांचे में निजी क्षेत्र का महत्व है। उन्होंने निजी संपत्ति मामले को लेकर एक फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार हर निजी संपत्ति को सामुदायिक संपत्ति नहीं घोषित नहीं कर सकती...
क्या सरकार को निजी संपत्ति का अधिग्रहण कर उसका दोबारा वितरण करने का अधिकार है? जी नहीं, ऐसा हम नहीं कहते है बल्कि एक मुद्दे पर सुनवाई करते हुए सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ (CJI DY Chandrachud ) की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court ) ने फैसला दिया है। 9 जजों की संविधान पीठ ने मंगलवार (5 नवंबर) को इस पर फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि हर निजी संपत्ति को सामुदायिक संपत्ति नहीं कहा जा सकता है। संविधान पीठ ने इस साल 1 मई को सुनवाई के बाद निजी संपत्ति मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने कहा कि सभी निजी संपत्तियों को सार्वजनिक हित वाली घोषित नहीं किया जा सकता। इसलिए सरकार इन संपत्तियों का अधिग्रहण भी नहीं कर सकती।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में साफ कर दिया है कि सरकार सभी निजी संपत्तियों की अधिग्रहण नहीं कर सकती। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने 1978 के बाद के उन फैसलों को पलट दिया है, जिनमें समाजवादी विषय को अपनाया गया था। कहा गया था कि सरकार आम भलाई के लिए सभी निजी संपत्तियों को अपने कब्जे में ले सकती है। सीजेआई ने सात न्यायाधीशों का बहुमत का फैसला लिखते हुए कहा कि सभी निजी संपत्तियां भौतिक संसाधन नहीं हैं। इसलिए सरकारों द्वारा इन पर कब्ज़ा नहीं किया जा सकता।
1978 के बाद के सभी फैसलों को SC ने पलटा
FAQ
- सुप्रीम कोर्ट ने निजी संपत्ति के अधिग्रहण के संबंध में क्या फैसला सुनाया?
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार निजी संपत्तियों का अधिग्रहण नहीं कर सकती और हर निजी संपत्ति को सामुदायिक संपत्ति नहीं कहा जा सकता है। - यह फैसला किसकी अगुवाई में दिया गया ?
यह फैसला Chief Justice of India (CJI) DY चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की संविधान पीठ ने दिया है। - CJI DY चंद्रचूड़ ने इस फैसले में क्या कहा?
CJI DY चंद्रचूड़ ने कहा कि सभी निजी संपत्तियां भौतिक संसाधन नहीं हैं और इसलिए सरकारें इन पर कब्जा नहीं कर सकती। - 1978 के बाद के फैसलों का क्या हुआ ?
सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक फैसले में 1978 के बाद के सभी उस फैसलों को पलटा, जिनके तहत सरकार को निजी संपत्तियों का अधिग्रहण करने का अधिकार दिया गया था।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari