BHOPAL. महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए केंद्र सरकार ने मंगलवार को राहत भरा ऐलान किया। सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए तक की कटौती कर दी। अब सिलेंडर के दाम 900 रुपए तक आ जाएंगे। बात पिछले 9 सालों की करें तो रसोई गैस सिलेंडर के दाम करीब 700 रुपए तक बढ़े हैं। यानी रसोई गैस सिलेंडर के दाम 2023 आते-आते ढाई गुना तक बढ़ गए थे।
50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़े हैं दाम
हर महीने की पहली तारीख को गैस वितरण कंपनियां एलपीजी की कीमतों में संशोधन करती हैं और तय करती हैं कि दाम बढ़ेंगे या कम होंगे। 1 मार्च 2023 को भी इन्हें संशोधित किया गया था और 14.2 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा कर दिया गया था। घरेलू सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी 8 महीने बाद की गई है। इसके साथ ही कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
2014 के बाद ऐसे बढ़े दाम (दिल्ली में कीमत)
1 मार्च 2015 610 रुपए
1 मार्च 2016 513.50 रुपए
1 मार्च 2017 735.50 रुपए
1 मार्च 2018 689 रुपए
1 मार्च 2019 701.50 रुपए
1 मार्च 2020 805.50 रुपए
1 मार्च 2021 819 रुपए
1 मार्च 2022 899 रुपए
1 मार्च 2023 1103 रुपए
जानिए अलग-अलग शहरों में दाम
पहले |
अब |
मुंबई |
1052.50 रुपए |
1102.5 रुपए |
कोलकाता |
1079 रुपए |
1129 रुपए |
चेन्नई |
1068.50 रुपए |
1118.5 रुपए |