इनकम टैक्स में बदलाव, 3 लाख से 7 लाख की कमाई पर 5% टैक्स, जानिए कितनी आमदनी वालों को कितना टैक्स
Pratibha ranaa | Jul 23, 2024, 13:56 IST
Income Tax Announcements 2024
वित्त मंत्री ने नई कर प्रणाली में तीन से सात लाख रुपये तक 5% कर का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि तीन लाख रुपए तक की आमदनी पर करदाताओं को कोई टैक्स नहीं देना होगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने बजट 2024 संसद में पेश किया। इस बार के बजट में युवाओं, रोजगार, महिलाओं पर ज्यादा फोकस रहा। वहीं वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है। अब 3 लाख रुपए तक की कमाई में टैक्स नहीं लगेगा। 3 लाख रुपए से ज्यादा सालाना कमाई होने पर टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। वहीं 3 लाख से 7 लाख की कमाई पर 5% टैक्स लगेगा।
बता दें, न्यू टैक्स रिजीम में अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% के हिसाब से टैक्स देना होगा। इसके स्लैब में भी बदलाव किया गया है। वहीं नई टैक्स रिजीम में अब 50 हजार की जगह 75 हजार रुपए का स्टैडर्ड डिडक्शन मिलेगा। हालांकि पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
नए स्लैब पुराने स्लैब
अगर आय 5 लाख से 1 रुपए ज्यादा है तो 87A का फायदा नहीं मिलेगा। 2.5 लाख से ज्यादा की इनकम पर टैक्स चुकाना होगा। हालांकि सैलरीड लोगों की 5.50 लाख रुपए तक की रकम टैक्स फ्री होती है। उन्हें 50 हजार रुपए की अतिरिक्त छूट मिलती है।
बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को तोहफा दिया है। नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडेक्शन 50,000 रुपए से बढ़ाकर 75 हजार रुपए कर दिया गया है।
वर्तमान में 2.5 लाख से 5 लाख रुपए की आय पर 5 फीसदी टैक्स स्लैब लगता है। वहीं, 5 से 10 लाख रुपए की इनकम पर 20 फीसदी टैक्स लगता है। यदि किसी व्यक्ति की आय 10 लाख रुपए से अधिक होती है, तो उसे 30 फीसदी टैक्स का भुगतान करना होता है।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बता दें, न्यू टैक्स रिजीम में अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% के हिसाब से टैक्स देना होगा। इसके स्लैब में भी बदलाव किया गया है। वहीं नई टैक्स रिजीम में अब 50 हजार की जगह 75 हजार रुपए का स्टैडर्ड डिडक्शन मिलेगा। हालांकि पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Union Budget 2024 -25 में कर राहत और कर व्यवस्था में संशोधित टैक्स संरचना#UnionBudget2024 #BudgetSession #IncomeTax #TaxSlab @nsitharaman @FinMinIndia pic.twitter.com/fJ7n04bF7L
— TheSootr (@TheSootr) July 23, 2024
न्यू टैक्स रिजीम में 6 टैक्स स्लैब
- 3 लाख तक 3 लाख तक
- 3 लाख से 7 लाख तक 3 लाख से 6 लाख तक
- 7 लाख से 10 लाख तक 6 लाख से 9 लाख तक
- 10 लाख से 12 लाख तक 9 लाख से 12 लाख तक
- 12 लाख से 15 लाख तक 12 लाख से 15 लाख तक
- 15 लाख से ज्यादा 15 लाख से ज्यादा
3 लाख से 7 लाख की कमाई पर अब 5% टैक्स
नए स्लैब टैक्स
- 3 लाख तक 0%
- 3 लाख से 7 लाख तक 5%
- 7 लाख से 10 लाख तक 10%
- 10 लाख से 12 लाख तक 15%
- 12 लाख से 15 लाख तक 20%
- 15 लाख से ज्यादा 30%
5 लाख से ज्यादा इनकम पर 2.5 लाख से लगेगा इतना टैक्स
स्टैंडर्ड डिडेक्शन बढ़ाया
वर्तमान में क्या है टैक्स स्लैब
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari