एपल फैंस के लिए खुशखुबरी! मुंबई में खुलेगा भारत का पहला एपल स्टोर, दिल्ली में भी लॉन्चिंग

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
एपल फैंस के लिए खुशखुबरी! मुंबई में खुलेगा भारत का पहला एपल स्टोर, दिल्ली में भी लॉन्चिंग

BHOPAL. भारत में एपल स्टोर को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं। खबरें थी कि भारत में एपल स्टोर खुलने वाला है, तब से फैंस इसका इंतजार कर रहे थे। हालांकि अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। खबरें है कि अगले महीने भारत में पहला एपल सटोर खुलने वाला है। भारत का पहला एपल स्टोर जल्द ही मुंबई में ओपन होने जा रहा है। वहीं कंपनी दिल्ली में अपना फ्लैगशिप स्टोर भी ओपन करेगी। फिल्हाल भारत में कंपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम मॉल पर अपने प्रोडक्ट्स बेचती है। 



कब खुलेगा भारत का पहला एपल स्टोर?



भारत का पहला एपल स्टोर अगले महीने यानि अप्रैल माह में ओपन होगा। हांलाकि एपल ने अब तक भारत में नए स्टोर ओपन करने को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। अप्रैल महीने में किस दिन ये स्टोर ओपन होगा इसकी कोई जानकारी फिलहाल बताई नहीं गई है। मु्ंबई में खुलने जा रहा यह एपल स्टोर 'जिओ वर्ल्ड ड्राइव मॉल' में होगा। एपल का यह स्टोर 22 हजार स्कवायर फीट में फैला होगा। 



कहां और कितना बड़ा होगा दिल्ली का स्टोर?



दिल्ली में एपल स्टोर 'सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल साकेत' में ओपन होगा। लेकिन इसका एरिया मुंबई वाले एपल स्टोर से कम होगा। दिल्ली का एपल स्टोर 10 हजार स्कवायर फिट में होगा। खबरें है कि मुंबई से पहले ही दिल्ली एपल स्टोर का फिटआउट फिनिश कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद पहला स्टोर मुंबई में ही खुलेगा। कहा जा रहा है कि कुक मुंबई में एपल स्टोर को लॉन्च करने के लिए एपल के सीईओ टीम कुक भारत आ सकते हैं। 



भारत में बढ़ रहा एपल का क्रेज



भारत में एपल यूजर्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका में सबसे कम कीमतों पर आईफोन मिलते हैं। चीन में मैन्युफैक्चरिंग के बावजूद अमेरिका की तुलना में आईफोन महंगा बिकता हैं। ऐसा करेंसी फ्ल्कचुएशन और चीन में लगाए जाने वाले भारी भरकम वैल्यू ऐडेड टैक्स के कारण होता है। इसी तरह भारत में भी मैन्युफैक्चरिंग के बावजूद आईफोन अमेरिका की तुलना में काफी महंगा बिकता है। 

 


मुंबई- दिल्ली में खुलेगा एपल  स्टोर एपल भारत में एपल पहला स्टोर भारत में खुलेगा एपल स्टोर Apple Store to open in Mumbai-Delhi Apple first store in India Apple Store to open in India एपल स्टोर Apple Apple Store