भारत में दूसरा एपल स्टोर दिल्ली में खुला, टिम कुक ने की ओपनिंग, स्टोर में होंगे 18 राज्यों से कुल 70 टीम मेंबर्स

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
भारत में दूसरा एपल स्टोर दिल्ली में खुला, टिम कुक ने की ओपनिंग, स्टोर में होंगे 18 राज्यों से कुल 70 टीम मेंबर्स

New Delhi. मुंबई में भारत का पहला ऐपल स्टोर खुल गया है। एपल स्टोर 100% रिन्यूएबल एनर्जी से ऑपरेशनल होगा। इस स्टोर में 100 कर्मचारी होंगे, जो लोगों को 20 भाषाओं में सपोर्ट देंगे। यह स्टोर 20,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। एपल स्टोर का डिजाइन काफी शानदार और एनर्जी-एफिशिएंट है। अब मुंबई के बाद आज (20 अप्रैल) को दिल्ली के साकेत में एपल का दूसरा स्टोर लॉन्च हो गया है। सीईओ टिम कुक ने दिल्ली में ग्रैंड ओपनिंग की। आज से दिल्ली में एपल स्टोर की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में एपल का स्टोर साकेत के सेलेक्ट सिटी मॉल की पहली मंजिल पर है। एपल साकेत स्टोर आज 10 बजे से खुल गया है और रात 11 बजे तक खुला रहेगा।




— ANI (@ANI) April 20, 2023



स्टोर का एरिया मुंबई स्टोर की तुलना में करीब आधा



दिल्ली के साकेत सिटी वॉक मॉल में 20 अप्रैल 2023 गुरुवार को एपल का दूसरा स्टोर खुल रहा है। एपल के अभी 25 देशों में कुल 551 स्टोर हैं। दिल्ली के साकेत में एपल का एक और स्टोर ओपन होने के बाद इसकी संख्या बढ़कर 552 हो जाएगी। साउथ दिल्ली के सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल में स्थित फर्स्ट फ्लोर स्टोर, मुंबई बीकेसी के एपल स्टोर के मुकाबले बेहद छोटा है। लेकिनइसमें सभी एपल प्रोडक्ट को शोकेस किया जाएगा। सभी एपल फैसिलिटीज की तरह भारत में एपल साकेत के ऑपरेशन 100% रिन्यूएबल एनर्जी पर होंगे और ये कार्बन न्यूट्रल हैं। मुंबई का स्टोर 20,000 वर्ग फुट में फैला है। जबकि साकेत स्थित स्टोर केवल 8400 वर्ग फुट में है। 



ये खबर भी पढ़िए....






दिल्ली स्टोर का किराया मुंबई स्टोर के बराबर, पर स्पेस आधा



दिल्ली का स्टोर मुंबई के स्टोर से काफी छोटा है, लेकिन किराए के मामले में काफी ज्यादा है। दिल्ली का स्टोर मुंबई में खुलने वाले स्टोर से छोटा है। लेकिन दिल्ली का स्टोर बेशक साइज में छोटा है लेकिन दोनों ही स्टोर्स का किराया एक बराबर है। स्टोर्स का मंथली किराया 40 लाख रुपए प्रतिमाह है।


एपल का दूसरा फ्लैगशिप स्टोर दिल्ली में  खुलेगा एपल स्टोर एपल का दूसरा स्टोर एपल स्टोर Apple second flagship store Apple Apple store Delhi Apple second store Apple Saket Store Apple Store