हॉर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत : जग लाडकी' टैंकर के साथ 81 हजार टन कच्चा तेल मंगलवार को पहुंचेगा भारत

Sanjay Dhiman | Mar 16, 2026, 19:52 IST
Share
india-crude-oil-import-jag-laadki-strait-of-hormuz-safe-arrival
Photograph: (the sootr)

भारत के लिए राहत की खबर, 81000 टन कच्चा तेल लेकर 'जग लाडकी' टैंकर सुरक्षित रूप से Strait of Hormuz पार कर भारत पहुंचने वाला है। यह टैंकर मंगलवार को गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचेगा।

भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिए राहत की खबर है। मंगलवार को एक बड़ा टैंकर, जो करीब 81000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा है, भारत पहुंचने वाला है। इस टैंकर का नाम 'Jag Laadki' है और यह UAE से 14 मार्च को रवाना हुआ था। यह जहाज मिडल-ईस्ट के Strait of Hormuz से गुजरकर भारत की ओर बढ़ रहा है, जहां भारतीय ध्वज तिरंगा लगा हुआ है। इस टैंकर का पहुंचना भारत के लिए महत्वपूर्ण है। यह टैंकर दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व खतरनाक तेल मार्गों में से एक Strait of Hormuz से आ रहा है।

'होर्मुज' का रास्ता क्यों है इतना अहम?

अगर आप नक्शे पर देखें, तो फुजैराह पोर्ट होर्मुज के पास स्थित है, और यह रास्ता दुनियाभर में कच्चे तेल का लगभग 20% से 30% व्यापार संभालता है। इसे वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा की धमनी भी कहा जाता है। यह इलाका अब युद्ध के माहौल में बदल चुका है। यहां एक छोटी सी चूक वैश्विक तेल कीमतों को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इस रास्ते की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।

'जग लाड़की' का सुरक्षित निकलना और भारत की रणनीति

'जग लाड़की' का इस संघर्ष क्षेत्र से बिना नुकसान के निकलना खास है, क्योंकि यह भारतीय नौसेना की सुरक्षा व्यवस्था और साइलेंट डिप्लोमेसी की सफलता को दिखाता है। भारत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि पश्चिम एशिया में जो भी घटनाएं हो रही हैं, भारतीय जहाजों को सुरक्षित रखा जाए। इस सुरक्षित आवाजाही से यह साबित होता है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित कर सकता है और संकट में भी उसका सामरिक प्रभाव मजबूत रहता है।

इसके अलावा, इस टैंकर के भारत पहुंचने से देश में कच्चे तेल की आपूर्ति को एक बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल भारत के पास कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक है। भारत की तेल मांग लगभग 5.5 से 6 मिलियन बैरल प्रति दिन है, और इस टैंकर के आने से आपूर्ति के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।

भारत की तेल जरूरतों का प्रमुख हिस्सा

भारत अपनी कच्ची तेल जरूरतों का लगभग 85 प्रतिशत आयात करता है। इन आयातों में अधिकांश तेल पश्चिम एशिया से आता है, और इन तेलों का अधिकांश हिस्सा Strait of Hormuz के रास्ते से भारत तक पहुंचता है। भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए यह रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है, और इस पर किसी तरह का भी तनाव भारत की तेल आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है।

कच्चे तेल का स्टॉक

सरकारी अधिकारियों ने यह भी बताया कि फिलहाल भारत के पास कच्चे तेल का पूरा स्टॉक है। भारत की रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं, और इस टैंकर के आने से ऊर्जा आपूर्ति पर तत्काल दबाव कम होगा। टैंकर का 81,000 टन कच्चा तेल भारत की 3 घंटे की राष्ट्रीय खपत के बराबर है।

यह खबरें भी पढ़ें...

कांग्रेस ने बनाई छत्तीसगढ़ विधानसभा के घेराव की योजना, 17 मार्च को प्रदर्शन

ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध का 16वां दिन: होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...

एक्सीडेंट में सिर्फ ड्राइवर नहीं… गलत लाइसेंस, गड्ढे और खराब सड़क बनाने वालों पर भी सवाल

Tags:
  • भारत
  • भारतीय नौसेना
  • कच्चा तेल
  • भारत सरकार
  • तिरंगा
  • UAE
  • Strait of Hormuz
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती