भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रन से हराया, यशस्वी के 214 रन

Rahul Garhwal | Updated:
Share
India defeated England
India defeated England

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट बड़े अंतर से जीत लिया। 557 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 122 रन पर ढेर हो गई। भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटके।

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत ने राजकोट में रन के अंतर से अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने तीसरे टेस्ट के चौथे ही दिन इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया। भारत ने 557 रन का टारगेट दिया था, लेकिन इंग्लैंड की टीम सिर्फ 122 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

यशस्वी और जडेजा का शानदार प्रदर्शन


रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल इस टेस्ट के हीरो रहे। जडेजा ने मैच में 7 विकेट झटके। पहली पारी में शतक भी लगाया था। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 214 रन की पारी खेली।

भारत ने किया था पहले बल्लेबाजी का फैसला


टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। पहली पारी में भारत ने 445 रन बनाए। इंग्लैंड पहली पारी में 319 रन पर ढेर हो गया। भारत ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी। इंग्लैंड 122 रन पर ढेर हो गया।

रन के अंतर से भारत की सबसे बड़ी जीत


भारत के टेस्ट इतिहास में रन के अंतर से ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2021 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत 317 रन की थी। 2021 में चेन्नई के मैदान पर ये रिकॉर्ड बना था।

ये खबर भी पढ़िए..

MI एमिरेट्स ने जीता ILT-20 लीग का खिताब

50 रन बनाने में इंग्लैंड ने गंवाए 7 विकेट


557 रन के बड़े टारगेट के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज टिक ही नहीं सके। दूसरा सेशन खत्म होने तक टीम ने 18 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट खो दिए। 50 रन बनाने में इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। जैक क्रॉले 11, बेन डकेट 4, ओली पोप 3, जो रूट 7, जॉनी बेयरस्टो 4, रेहान अहमद 0 और कप्तान बेन स्टोक्स 15 रन बनाकर चलते बने। मार्क वुड ने 15 गेंदों पर 33 रन की तेज पारी खेलकर इंग्लैंड को 100 रन के पार पहुंचाया।

Tags:
  • India vs England
  • India-England third test
  • India defeated England
  • Yashasvi Jaiswal double century
  • Ravindra Jadeja 5 wickets
छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में वन विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती

By VINAY VERMA

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा की कार का एक्सीडेंट, सारागांव मोड़ पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद हुआ हादसा, AIIMS में भर्ती
डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया

By VINAY VERMA

डॉक्टर बनने का आखिरी मौका! BAMS-BHMS में एडमिशन के लिए 29 नवंबर को स्ट्रे वैकेंसी राउंड, जानें पूरी प्रक्रिया
इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप

By Sanjay Gupta

इंदौर में कृष्णबाग के पीड़ितों ने अधिकारियों पर लगाए बिल्डर को 100 करोड़ का लाभ पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 939 सेवाएं एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, साय सरकार की पहल से जरूरी काम हुए आसान
नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप

By Neel Tiwari

नर्सिंग छात्रों को बड़ी राहत: शिफ्टिंग के नाम पर अब नहीं वसूली जा सकेगी अतिरिक्त ट्यूशन फीस, 45 कॉलेजों में फर्जी फैकल्टी का आरोप
Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: राजस्थान में कांग्रेस के 255 प्रधान बने, भाजपा 105 पर सिमटी, 280 महिलाओं के हाथों में ग्रामीण सत्ता