भारत और साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट सिर्फ 2 दिन में खत्म, 147 साल में 25वीं बार हुआ ऐसा, भारत की जीत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भारत और साउथ अफ्रीका का दूसरा टेस्ट सिर्फ 2 दिन में खत्म, 147 साल में 25वीं बार हुआ ऐसा, भारत की जीत

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट 2 दिन में ही खत्म हो गया। भारत ने इस टेस्ट को 7 विकेट से जीत लिया। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में 25वीं बार ऐसा हुआ है कि जब टेस्ट 2 दिन में खत्म हुआ हो। टीम इंडिया के लिए ये तीसरा मौका है और तीनों टेस्ट भारत ने जीते हैं।

107 ओवर का ही हुआ खेल

भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया। दोनों टीमों ने मिलकर सिर्फ 107 ओवर ही खेले। रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका में टेस्ट जीतने वाले चौथे भारतीय कैप्टन हैं।

भारत को मिला था 79 रन का टारगेट

केपटाउन में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया था, लेकिन टीम 55 रन पर ढेर हो गई। भारत ने भी पहली पारी में 153 रन ही बनाए। टीम इंडिया को 98 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका ने 176 रन बनाए। एडन मारक्रम ने शतक लगाया। भारत को 79 रन का टारगेट मिला। भारत ने 12 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।

भारत का सक्सेस रेट 100 प्रतिशत

2 दिन में खत्म होने वाले टेस्ट में भारतीय टीम का सक्सेस रेट 100 प्रतिशत है। जून 2018 में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच 2 दिन में खत्म हो गया था। ये अफगानिस्तान का पहला टेस्ट था। भारत जीता था। फरवरी 2021 में भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट 2 दिन में खत्म हो गया था। इस टेस्ट में भी भारत ने जीत हासिल की थी।

India and South Africa टेस्ट 2 दिन में खत्म केपटाउन टेस्ट rohit sharma भारत ने दूसरा टेस्ट जीता भारत और साउथ अफ्रीका रोहित शर्मा Test ends in 2 days Cape Town Test India won the second test