क्या सच में TikTok से केंद्र सरकार ने हटा दिया है बैन? एक क्लिक में जानें पूरी सच्चाई

Dablu Kumar | Aug 23, 2025, 09:40 IST
TIKTOK BAN NEWS
भारत सरकार ने TikTok के प्रतिबंध हटने को लेकर भ्रमित करने वाली रिपोर्टों का खंडन किया। इधर, सरकार की ओर से Aliexpress और SHEIN पर बैन हटने को लेकर भी अभी कोई स्पष्टता नहीं दी गई है।

भारत सरकार ने शुक्रवार (20 अगस्त) को उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि चाइनीज वीडियो एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) के सूत्रों ने साफ किया कि भारत में TikTok के लिए कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया गया है। सरकार ने इन रिपोर्टों को झूठी और भ्रामक बताया और कहा कि TikTok पर प्रतिबंध जैसे के तैसे ही जारी रहेगा।



TikTok पर क्या स्थिति है?

बता दें कि, शुक्रवार शाम को यूजर्स TikTok की वेबसाइट को एक्सेस कर पा रहे थे। हालांकि, वे लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। साथ ही, उन्हें वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। भारत में ऐप स्टोर पर TikTok ऐप उपलब्ध नहीं है।



इस पर सरकार ने बयान दिया कि यह जानकारी पूरी तरह से गलत है और ऐसे सभी समाचार झूठे हैं। हालांकि, यह भी साफ नहीं हो पाया कि कुछ यूजर्स कैसे TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे हैं, जबकि सरकार और दूरसंचार विभाग ने इसे पूरी तरह से ब्लॉक किया हुआ है।



ये भी पढ़िए...बप्पा के आने से पहले विवाद शुरू... युवक बोला- 36 भाई हैं, 36 टुकड़े कर देंगे



TikTok प्रतिबंध हटने वाली खबर पर एक नजर

  • केंद्र सरकार ने साफ किया कि TikTok के लिए कोई अनब्लॉकिंग आदेश नहीं जारी किया गया है।
  • कुछ यूजर्स TikTok की वेबसाइट एक्सेस कर पा रहे थे, लेकिन वीडियो अपलोड नहीं कर पा रहे थे।
  • 2020 में भारत ने 59 चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें TikTok, UC Browser और WeChat जैसे लोकप्रिय ऐप्स शामिल थे, जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा थे।
  • गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया।
  • Aliexpress और SHEIN पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इन प्लेटफॉर्म्स पर सरकार ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

साल 2020 में सरकार ने लिया था बड़ा फैसला

गौरतलब है कि, जून 2020 भारत सरकार ने चीन के 59 मोबाइल ऐप्स को प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद से ही TikTok, UC Browser और WeChat के अलावा कई अन्य लोकप्रिय चाइनीज ऐप्स को भारतीय लोग यूज नहीं कर पा रहे हैं। उस वक्त सरकार का कहना था कि इन ऐप्स के जरिए भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो रहा था। खासकर यह आरोप लगाया गया था कि ये ऐप्स भारतीय नागरिकों का डेटा चोरी कर रहे थे और उसे चीन स्थित सर्वर पर भेज रहे थे।



ये भी पढ़िए...Weather Update : मौसम विभाग की भविष्यवाणी... होगी भारी बारिश, ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी



गलवान घाटी विवाद का असर

साल 2020 के दौरान गलवान घाटी को लेकर भारत और चीन के संबंधों में खटास देखने को मिला। 15-16 जून को कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों गलवान घाटी में हिंसक झड़प देखने को मिला। घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया। इसके बाद केंद्र की मोदी सरकार ने 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया। उस दौरान चाइनीज ऐप TikTok के अलावा कई अन्य बड़े प्लेटफॉर्म भारत में पॉपुलर थे।



अलीएक्सप्रेस और SHEIN पर भी स्थिति साफ नहीं

TikTok के मामले में तो भारत सरकार ने स्पष्ट खंडन किया, लेकिन Aliexpress और SHEIN जैसे अन्य चाइनीज प्लेटफॉर्म्स पर सरकार की तरफ से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इन दोनों प्लेटफार्म्स के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



ये भी पढ़िए...यूट्यूब से नहीं हुई कमाई, तो महिला ने अपनाया शॉर्टकट, रिश्तेदार के ही घर से उड़ा दिए लाखों के गहने



चाइनीज ऐप्स पर सुरक्षा चिंताएं

भारत सरकार ने जो 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था, उनमें अधिकांश ऐप्स चाइनीज थे। तकनीकी विशेषज्ञों ने इन ऐप्स पर यह आरोप लगाया कि ये ऐप्स भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा को अवैध रूप से चीन स्थित सर्वरों पर ट्रांसफर कर रहे थे। यह सुरक्षा का एक गंभीर मुद्दा था और भारतीय नागरिकों की गोपनीयता को खतरे में डाल सकता था।



भारत सरकार का कहना था कि इस कदम का उद्देश्य देश की सुरक्षा, गोपनीयता और नागरिकों के डेटा की सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। इस प्रकार, सरकार ने चाइनीज ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया और तब से TikTok सहित कई ऐप्स को भारत में पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • भारत सरकार
  • चीन
  • गलवान घाटी विवाद
  • सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • टिकटॉक