यूट्यूब से नहीं हुई कमाई, तो महिला ने अपनाया शॉर्टकट, रिश्तेदार के ही घर से उड़ा दिए लाखों के गहने
Amresh Kushwaha | Aug 23, 2025, 08:42 IST
youtube-thief-jabalpur-10-lakh-jewelry-robbery-arrested
मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक यूट्यूबर ने अपनी यूट्यूब चैनल से कमाई न होने पर रिश्तेदार के घर से 10 लाख रुपए के गहने चुराए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
जबलपुर में एक दिलचस्प और चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला यूट्यूबर ने अपने यूट्यूब चैनल से कोई खास कमाई न होने पर चोरी का रास्ता अपनाया। इसके लिए उसने अपने रिश्तेदार के घर को निशाना बनाया और 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा लिए।
चोरी के बाद, सजदा बी ने तुरंत गोहलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो सबसे पहले यह सवाल उठा कि चोर ने बिना ताला तोड़े चोरी कैसे की। पुलिस का शक सजदा बी के करीबी रिश्तेदारों पर गया। ऐसे में पुलिस ने सजदा के सभी रिश्तेदारों से पूछताछ करना शुरू किया।
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक महिला स्कूटी पर बुर्का पहने सजदा बी के घर के पास घूमती हुई दिखाई दी। स्कूटी का नंबर संजीदा के नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस ने संजीदा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
गोहलपुर थाना प्रभारी, रीतेश कुमार पटेल के अनुसार, संजीदा ने बताया कि उसने एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था। इसमें वह खाने की रेसिपी के वीडियो पोस्ट करती थी। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद चैनल सफल नहीं हो पाया और उसे बढ़ाने के लिए उसने कर्ज लिया। लेकिन, सफलता की बजाय कर्ज बढ़ता गया। कर्ज चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने संजीदा के पास से चुराए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जबलपुर यूट्यूबर | जबलपुर न्यूज | MP News
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
जानें महिला यूट्यूबर ने कैसे की चोरी?
गोहलपुर थाना इलाके में रहने वाली सजदा बी (32) जुलाई में अपने रिश्तेदार संजीदा बी (38) के घर गई थी। संजीदा ने सजदा से सुना कि वह अपने मायके जा रही है और उसके बाद उसने चोरी की योजना बनाई। उसने चुपके से संजीदा के घर की चाबी चुरा ली। फिर सजदा के घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। चोरी के बाद उसने ताला बंद करके घर को छोड़ दिया। एक सप्ताह बाद जब सजदा बी वापस लौटी, तो उसने पाया कि घर का सारा सामान ठीक था, लेकिन अलमारी में रखे गहने और नकदी गायब थे।
सीसीटीवी और गाड़ी के नंबर ने खोला राज
पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें एक महिला स्कूटी पर बुर्का पहने सजदा बी के घर के पास घूमती हुई दिखाई दी। स्कूटी का नंबर संजीदा के नाम पर रजिस्टर्ड था। पुलिस ने संजीदा से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
जबलपुर में महिला युट्यूबर ने की चोरी मामले को एक नजर में समझें
|
पुलिस ने संजीदा से पूछताछ कर भेजा जेल
जबलपुर यूट्यूबर | जबलपुर न्यूज | MP News
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari