न्यूज अपडेट- छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने राजनांदगांव में 2 जवानों की हत्या की, बाइक जलाई, बीजापुर में शादी में आए 1 जवान को मारा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
न्यूज अपडेट- छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने राजनांदगांव में 2 जवानों की हत्या की, बाइक जलाई, बीजापुर में शादी में आए 1 जवान को मारा

NEW DELHI/BHOPAL. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली वाले घर पर पथराव हुआ। ओवैसी ने देर रात 1 बजे अपने घर पर हुए हमले के वीडियो ट्वीट किए। जिसमें उन्होंने लिखा- मेरे दिल्ली वाले घर पर फिर से हमला हुआ है। 2014 के बाद यह चौथी घटना है। इससे पहले जब मैं जयपुर से लौटा और मेरे घर पर काम करने वाले ने बताया कि बदमाशों के एक झुंड ने पथराव किया, जिससे खिड़कियां टूट गईं। दिल्ली पुलिस को इन्हें तुरंत पकड़ना चाहिए। यह चिंताजनक है कि यह एक हाई सिक्योरिटी जोन में हुआ है। मैंने पुलिस में शिकायत दी है।



छत्तीसगढ़ में 3 जवानों की हत्या



छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के 3 जवानों की हत्या करने की बात सामने आ रही है। राजनांदगांव के थाना बोरतलाव के पास दर्रेकसा में एमसीपी ड्यूटी के दौरान माओवादियों ने गोली से मारकर 2 जवानों को मार दिया। इनमें राजेश सिंह जिला बल राजनांदगांव और ललित कुमार छसबल के जवान थे। दोनों सिपाहियों के पास हथियार नहीं थे और उनकी ड्यूटी भी वहां नहीं थी। जिस जगह हमला हुआ, वह एक व्यवस्था के तहत बनाई गई अस्थाई चौकी थी, जो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमा पर थी। यह मुख्य मार्ग नहीं, बल्कि ग्रामीण रास्ता था, इससे ये तय किया जाता था कि कोई गैर-कानूनी तरीके से वाहन तो नहीं आ रहा है। वहीं, 19 फरवरी की देर रात बीजापुर के थाना भैरमगढ़ में मनीराम वेट्टी की माओवादियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। मनीराम डीआरजी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे और ग्राम बेलचर में शादी में शामिल होने आए थे। 



चुनाव आयोग के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे उद्धव



महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को शिवसेना का नाम और तीर-कमान का निशान दे दिया है। आज पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उद्धव ने सुप्रीम कोर्ट से जल्द से जल्द सुनवाई की मांग की है। उद्धव गुट की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल केस लड़ेंगे।



तुर्किए-सीरिया में अब तक 46 हजार की जान गई



तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप में मरने वालों का आंकड़ा 46 हजार पार हो गया है। तुर्किए सरकार ने रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह खत्म कर दिया है। यहां 40 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई है और 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, पिछले दो हफ्ते में तुर्किए के 11 राज्यों में 6,040 आफ्टर शॉक्स आ चुके हैं। इन इलाकों को डिजास्टर जोन कहा जा रहा है। 6 हजार में से 40 आफ्टर शॉक 5 से 6 तीव्रता के थे, एक 6.6 तीव्रता का था। तुर्किए की स्थिति इतनी खराब है कि यहां एक लाख से ज्यादा बिल्डिंग्स नष्ट हो गई हैं। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, तुर्किए के अंताक्या शहर के पास डेमिरकोप्रु गांव में भूकंप से इतनी तबाही हुई की जमीन में बड़ी दरार आ गई और गांव दो हिस्सों में बंट गया। यहां घर 13 फीट नीचे धंस गए। जमीन के नीचे से पानी ऊपर आ गया।



ब्राजील में बाढ़, 24 लोगों की मौत



ब्राजील की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य साओ पाउलो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित है। ब्राजील के अधिकारियों के मुताबिक, उत्तरी साओ पाउलो राज्य के कई शहरों बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या अभी बढ़ सकती है। साओ पाउलो के दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दोनों शहरों ने अपने कार्निवल को रद्द कर दिया है। रेस्क्यू टीम लापता, घायलों और मलबे में मृत लोगों को खोज रही है। साओ सेबेस्टियाओ के मेयर फेलिप ऑगस्टो ने कहा कि हमारे बचाव दल कई स्थानों पर जाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं, यह एक अराजक स्थिति है। साओ पाउलो सरकार ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में एक दिन में 600 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज गई है, जो इतनी कम समय में ब्राजील में अब तक की सबसे अधिक बारिश में से एक है। अकेले बर्टिओगा में इस दौरान 687 मिलीमीटर बारिश हुई। 



खबरें अपडेट हो रही हैं...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India
Advertisment