अपडेट्स- उज्जैन में महाशिवरात्रि को शिवराज दीये जलाएंगे, रिकॉर्ड बनाने की तैयारी; महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अपडेट्स- उज्जैन में महाशिवरात्रि को शिवराज दीये जलाएंगे, रिकॉर्ड बनाने की तैयारी; महाराष्ट्र में सड़क हादसे में 5 महिलाओं की मौत

NEW DELHI/BHOPAL. BBC के दफ्तर पर इनकम टैक्स के छापे पड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक, सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कह दिया गया है। लंदन स्थित BBC के दफ्तर में छापेमारी की कार्रवाई की जानकारी दे दी गई है। हालांकि अभी तक इनकम टैक्स विभाग की ओर से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।



18 फरवरी को उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम



महाशिवरात्रि के मौके पर 18 फरवरी को उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम होगा। इस दिन उज्जैन में 21 लाख दीये जलाए जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- मैं भी परिवार के साथ आकर दीप जलाऊंगा। उज्जैन के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप भी अपने परिवार के साथ दीये जलाएं । बाबा महाकाल की नगरी और मध्यप्रदेश के वैभव को बढ़ाएं। पिछले साल भी महाशिवरात्रि पर दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ था। 11 लाख 71 हजार से ज्यादा दीये जलाए गए थे।



व्यापारी की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या



ग्वालियर शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारी का शव उनकी ही दुकान में मिला। व्यापारी की शिनाख्त 35 साल के सूरज जाटव के रूप में हुई है। वे लोहे के टैंक बनाने का कारोबार करते थे। सूरज रात को जब घर नहीं पहुंचे तो सुबह तलाशते हुए परिजन दुकान पर पहुंचे। हत्या सिर और मुंह पर हथौड़ा मारकर की गई। पुलिस पता लगा रही है कि रात को कब तक कर्मचारी दुकान पर थे और यह घटना किस समय की है।



महाराष्ट्र में बड़ा सड़क हादसा, 5 महिलाओं की मौत



महाराष्ट्र के पुणे-नासिक हाईवे पर 13 फरवरी देर रात एक एसयूवी कार ने 17 महिलाओं को कुचल दिया। 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। ये घटना पुणे शहर से करीब 50 किमी दूर शिरोली गांव के पास की है। पुलिस अफसर ने कहा कि 2 महिलाओं की मौके पर, जबकि 3 महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हुई। अज्ञात कार चालक फरार है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं खाना बनाने का काम करती हैं। 13 फरवरी की रात करीब 11 बजे कार्यक्रम से अपना काम खत्म कर घर लौट रही थीं। पुणे की बस से खरपुड़ी फाटा पर उतरी थीं, इसी दौरान सड़क पार करते समय हादसा हुआ। पुणे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार वैन ने महिलाओं को जोरदार टक्कर मारी।



खबर अपडेट हो रही है...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India
Advertisment