न्यूज अपडेट- बाबर आजम लगातार दूसरी बार ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी की मेंस टीम में कोहली समेत इंडिया के 3 खिलाड़ी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
न्यूज अपडेट-  बाबर आजम लगातार दूसरी बार ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर, आईसीसी की मेंस टीम में कोहली समेत इंडिया के 3 खिलाड़ी

NEW DELHI/BHOPAL. आईसीसी ने पाकिस्तान के बाबर आजम को वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। बाबर लगातार दूसरी बार वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं। इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। 2022 के लिए आईसीसी की पुरुषों की टी20 टीम में जोस बटलर (कप्तान-विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम करन, वनिन्दू हसरंगा, हारिस रऊफ, जोशुआ लिटिल शामिल हैं। वहीं, 2022 के लिए आईसीसी की महिलाओं की टी20 टीम में स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (कप्तान), ऐश गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्राथ, निदा डार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह शामिल हैं।



गोविंद सिंह को ईडी ने बुलाया



मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तलब किया है। उन्हें 27 जनवरी को गवाही के लिए बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक, डॉ. सिंह को 2021 के मामले में गवाही देने के लिए बुलाना गया है। इस मामले में गोविंद सिंह सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। वे मामले में तन्खा और कपिल सिब्बल से चर्चा करेंगे। गोविंद सिंह से बात करने का प्रयास किया गया, ​लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।



ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले को लेकर भारत की आपत्ति



ऑस्ट्रेलिया में हाल के दिनों में हिंदू मंदिरों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। इस पर ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में स्थित इंडियन हाईकमीशन ने कड़ी आपत्ति जताई। भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी कर कहा- हम मेलबर्न में तीन हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की कड़ी आलोचना करते हैं। यह साफतौर पर शांतिपूर्ण और बहुधर्मी भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समाज में नफरत और बंटवारा करने की कोशिश है। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि खालिस्तान समर्थक तत्व ऑस्ट्रेलिया में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं और उन्हें घोषित आतंकी संगठनों जैसे सिख फॉर जस्टिस और ऑस्ट्रेलिया के बाहर की एजेंसियां मदद कर रही हैं। हाल के दिनों में इसमें तेजी आई है। हमने अपनी चिंताएं ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ साझा की हैं। साथ ही मेलबर्न, सिडनी में होने वाले सिख फॉर जस्टिस संगठन के कथित रेफरेंडम को लेकर भी अपनी चिंता ऑस्ट्रेलिया सरकार के साथ साझा की हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार से इंडियन कम्युनिटी की सुरक्षा और उनकी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।



ग्वालियर में 28 को ईट राइट मिलेट्स मेला



संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया है। भारतीय खाद सुरक्षा एवं मानव प्राधिकरण मंत्रालय ने मिलेट्स के उपयोग को बढ़ावा देने और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां, कार्यक्रम और परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इसी उद्देश्य से ग्वालियर के फूलबाग मैदान में ईट राईट मिलेट्स मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले की थीम है- “स्वस्थ थाली मिलेट वाली, स्वास्थ्य राज पोषण अनाज। पोषण अनाज है गुणों का खजाना, सस्ता-सुगम है इसे खेतों में उगाना। मेले में मिलेट्स के उत्पादन, खपत को बढ़ाकर पोषण सुनिश्चित करने के साथ-साथ उत्पाद और उपभोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला बाल विकास, आईएचएम विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में लोगों को मिलेट्स आधारित रेसिपी, व्यंजनों से अवगत कराया जाएगा।



यूपी में हादसा, बचाव कार्य से लोगों की जान बची



आगरा में सिटी स्टेशन के सामने 26 जनवरी की सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के 5 मकान और एक मंदिर गिर गया। एक मकान में रह रहे पिता-बेटी, बेटा समेत पांच लोग दब गए। आसपास के लोगों ने मलबा निकालने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस पहुंची। तकरीबन एक घंटे की कवायद के बाद सभी को बाहर निकाल लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ था। पुरानी धर्मशाला बनी हुई है, जिसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। आसपास के मकानों में दरार आ गई थी। सुबह मकान भरभरा कर गिर गए। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है।



खबरें अपडेट हो रही हैं...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India
Advertisment