न्यूज अपडेट- उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोगों की मौत, कई घायल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
न्यूज अपडेट- उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर हादसा, करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोगों की मौत, कई घायल

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। करंट लगने से 6 पुलिसकर्मी समेत 15 लोगों की मौत हो गई। 24 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलसे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। बताया जा रहा है कि ट्रांसफार्मर फटने की वजह से करंट फैला और प्रोजेक्ट की साइट पर मौजूद लोग झुलस गए। कुछ लोगों ने लोहे की रेलिंग पकड़ी हुई थी, वे भी चपेट में आ गए। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।







— ANI (@ANI) July 19, 2023





जम्मू-कश्मीर में 2 आतंकी ढेर





जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LOC के पास BSF के जवानों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। दोनों आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। आतंकियों से मुठभेड़ के बाद BSF और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकियों के पास से 4 AK-47 और 6 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं।





त्रिपुरा में CPIM विधायक सैमसुल हक का निधन





त्रिपुरा में CPIM विधायक सैमसुल हक का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी उम्र 67 साल थी। मंगलवार देर रात जीबीपी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। सैमसुल हक बॉक्सनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। 2023 के विधानसभा चुनाव में वे पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे थे।







publive-image



CPIM विधायक सैमसुल हक का हार्ट अटैक से निधन







गुजरात के राजकोट में बाढ़, हिमाचल में भारी नुकसान







publive-image



आगरा में 45 साल में पहली बार ताजमहल की दीवारें डूबीं







गुजरात के राजकोट में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ में कई वाहन डूब गए। आगरा में 45 साल में पहली बार ताजमहल की दीवारें डूब गईं। हिमाचल में बाढ़ से सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है। 9 दिन से 682 सड़कें बंद हैं। करीब 4700 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। देश के 15 राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं।



Main Incidents in India Political News MP India Big Accidents News Updates News in brief भारत की मुख्य घटनाएं एमपी भारत में राजनीतिक खबरें बड़े एक्सीडेंट्स न्यूज अपडेट्स न्यूज ब्रीफ