न्यूज अपडेट- अंबिकापुर में 2 बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, छतरपुर में मकान गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
न्यूज अपडेट- अंबिकापुर में 2 बाइक की टक्कर में 3 लोगों की मौत, छतरपुर में मकान गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में 20 मई को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि, घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई। इस दौरान पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही बाइक सवार अनियंत्रित रफ्तार से चला रहे थे। अंबिकापुर से सपना सुखरी जाने वाली रोड पर मणिपुर थाना क्षेत्र के सेमरघाट के पास सड़क दुर्घटना हुई। 2 बाइक की भीषण टक्कर के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।



छतरपुर में मकान गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत



छतरपुर के बगरोनिया पुरवा में एक मकान गिरने से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं परिवार के 3 लोग घायल हो गए। ये हादसा सुबह करीब 4-5 बजे के हुआ। पुराना पुश्तैनी मकान जर्जर हो गया था, इसलिए ये ढह गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।



इंदौर में 3 भैंस चुराने वाले चोर पकड़े गए



उत्तर प्रदेश में 9 साल पहले मंत्री आजम खान की भैंसें चोरी हुई थी, तब पुलिस ने कई जगह छापे मारकर इन्हें ढूंढा था। इंदौर में मंत्री तो नहीं लेकिन एक किसान की 3 भैंस चोरी गई, जिनकी कीमत करीब 4 लाख थी, बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन चालक को पकड़ा और उनसे भैंसें भी मिल गई हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। शनिवार सुबह जब किसान दूध निकालने पहुंचा तो उसे अपनी 3 भैंस गायब मिलीं। परेशान होकर उसने पहले तो आसपास तलाशा। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और तीनों भैंसें बरामद कर ली हैं।


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India