/sootr/media/post_banners/e2ec1f65f8c94d4dc57157eaf5c930093f22b97b737c8ae214862b6a1b8e7641.jpeg)
NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. खंडवा के जिला अस्पताल में सोमवार सुबह मधुमक्खियों के डर से युवक तीसरी मंजिल से कूद गया। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। युवक अपनी पत्नी को प्रसव कराने के लिए लाया था। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर रविवार देर रात से ही मधुमक्खियों ने आतंक मचा रखा था। सोमवार को सुबह-सुबह भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के डर से सचिन तीसरी मंजिल से नीचे कूद गया।
रायसेन के जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड की छत का प्लास्टर गिरा
रायसेन के जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड की छत का प्लास्टर एक मरीज के ऊपर गिर गया। मरीज एक्सीडेंट के बाद भर्ती हुआ था। प्लास्टर गिरने से उसके पैर और पंजों में चोट आई है। घटना होने से वार्ड में हड़कंप मच गया। मरीज यहां-वहां भागने लगे, वहीं अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में अब तक चुप्पी साध रखी है।
आईपीएल में आज केकेआर और पंजाब किंग्स की टक्कर
Lights ✅ Camera ✅ Admin’s tweets ✅
You ready for tonight, fam? ????#KKRvPBKS | #AmiKKR | #TATAIPLpic.twitter.com/7rVg9sG8ON
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 8, 2023
आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन में ये मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
Insert mixtape: The #KKRvPBKS Rematch ▶️????#SaddaPunjab#TATAIPL#JazbaHaiPunjabipic.twitter.com/oq90HIQPdh
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 8, 2023