न्यूज अपडेट- ग्वालियर में जीप के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाने वाले लड़कों को ट्रैफिक डीएसपी ने लताड़ा, आईपीएल में आज 2 मैच

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
न्यूज अपडेट- ग्वालियर में जीप के बोनट पर बैठकर वीडियो बनाने वाले लड़कों को ट्रैफिक डीएसपी ने लताड़ा, आईपीएल में आज 2 मैच

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. ग्वालियर में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने की भेड़चाल में लोग अपनी और परिवार के लोगों तक की जान खतरे में डाल रहे हैं, साथ ही नियमों की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। डीएसपी ट्रैफिक नरेश अंनोटिया ने बताया कि वे अपने अन्य अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ रूटीन चेकिंग पर निकले थे, इसी दौरान उन्हें एक वीडियो के जरिए जानकारी मिली कि कुछ युवक मोडिफाइड गाड़ी के बोनट पर बैठकर चलती गाड़ी में वीडियो बना रहे हैं। डीएसपी ने सूचना मिलते ही अपनी गाड़ी से उस गाड़ी का पीछा किया और घेरकर उसे रोका। मौके पर ही चारों लोगों को लताड़ लगाई और ट्रैफिक एक्ट के उल्लंघन का केस भी दर्ज कर लिया।



मुंबई में सेक्स रैकेट का खुलासा, भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी गिरफ्तार



मुंबई में पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एक भोजपुरी एक्ट्रेस को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 3 मॉडल्स को रेस्क्यू किया गया है। भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी सेक्स रैकेट में दलाल के तौर पर काम कर रही थी। आरे कॉलोनी इलाके में रॉयल पाम होटल में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चल रहा था। सुमन कुमारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। सुमन ने लैला मजनू के अलावा बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसे भोजपुरी कॉमेडी शो किए हैं। इसके अलावा वो एक्ट्रेस बूम ओटीटी चैनल पर भी काम कर चुकी है।



अयोध्या में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत



उत्तर प्रदेश के अयोध्या में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हुए हैं। बूथ नंबर-4 पर एक ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गई थी। इसमें 4 लोगों ने जान गंवा दी। कलेक्टर नीतीश कुमार ने पुष्टि की है। बस में करीब 45 लोग बैठे थे जिसमें से 20 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे पर दुख जताया है।




— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) April 21, 2023



आईपीएल में आज 2 मुकाबले




— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 21, 2023



आईपीएल में आज 2 मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। ये मैच दोपहर 3:30 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। वहीं दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा।




— Mumbai Indians (@mipaltan) April 22, 2023



ग्वालियर में  ससुर और साले ने दामाद को बेरहमी से पीटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती



ग्वालियर के भंवरपुरा इलाके में एक युवक को ससुर और साले ने मिलकर पहले तो बेरहमी से पीटा। फिर जलती हुई लकड़ी से उसका शरीर दाग दिया। शरीर पर कई जगह दागे जाने और उसके शरीर में कई जगह चोट के भी निशान हैं। गम्भीर हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भंवरपुरा पुलिस ने दामाद की शिकायत पर उसके ससुर और साले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया गया है भंवरपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबका गांव में रहने वाले बाबूलाल की बेटी की शादी राजेश आदिवासी से हुई थी। शादी के बाद से ही राजेश अपनी ससुराल में रह रहा था। ससुर बाबूलाल आदिवासी और उसके साले टिक्का आदिवासी ने विवाद होने पर पहले तो राजेश को जमकर पीटा। इसके बाद कमरे में ले गए और जलती हुई लकड़ी से उसका शरीर दागा। उसके शरीर पर कई जगह जलती लकड़ी से वार किया, इससे उसका शरीर अलग-अलग जगह से जल गया। राजेश किसी तरह भागकर भंवरपुरा थाने पहुंचा। यहां उसने शिकायत की। पुलिस ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया। भंवरपुरा थाना प्रभारी बलबीर सिंह मावई ने बताया कि राजेश के ससुर और साले को जब गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि वह शादी के बाद से ही ससुराल में रह रहा था और शराब पीकर रोज हंगामा करता था। जब उसे हंगामा करने पर रोका तो मारपीट पर उतारू हो गया, इस कारण उसे पीटा और जलती लकड़ी से दाग दिया। फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना जारी है।


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India