अपडेट्स- मैनपुरी में घर के बड़े बेटे ने 5 लोगों की हत्या की, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया; हरदोई में दामाद की दीवानी सास

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अपडेट्स- मैनपुरी में घर के बड़े बेटे ने 5 लोगों की हत्या की, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया; हरदोई में दामाद की दीवानी सास

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। घर के बड़े बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने पहले परिवार के चार लोगों और एक रिश्तेदार को फरसे से काट डाला। फिर दो अन्य लोगों को भी मारने की कोशिश की। इसके बाद खुद को गोली मारकर आरोपी ने सुसाइड कर लिया। दो घायल महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, वारदात को देर रात 2 बजे अंजाम दिया गया। घर के सबसे बड़े बेटे ने सभी को पहले फरसे से काटकर मार डाला। फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घर में शादी होने के कारण सभी रिश्तेदार भी वहीं मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, सोहवीर ने अपने परिवार के 5 लोगों (दो भाई और भाई की पत्नी, दोस्त और जीजा समेत पांच लोगों) की हत्या कर दी। साथ ही अपनी मामी और पत्नी को भी मारने का प्रयास किया। इसके बाद सोहवीर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई।



दामाद के साथ रहने पर अड़ी सास



हरदोई के अतरौली इलाके की रहने वाली एक महिला अपनी ही बेटी की सौतन बन गई। 21 जून को थाने के बाहर हुई पंचायत में वह दामाद के साथ लिव इन रिलेशन में रहने की जिद पर अड़ गई। पंच, पति, बेटा और बेटी उसे समझाने के लिए सामाजिक मर्यादा की दुहाई देते रहे, पर वह नहीं मानी। बाद में दोनों पक्षों ने अपने रिश्ते तोड़ने के लिए समझौता पत्र लिखकर थाने में दे दिया। अतरौली इलाके के रहने वाले एक युवक ने 20 जून को रहीमाबाद थाने में शिकायत की। इसमें कहा कि मेरी बहन की शादी हुई है। बहनोई ने उसकी मां को अपने प्रेम जाल में फंसाया और भगाकर ले आया। दोनों में 6 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है। मां ने घर में रखी नकदी और जेवरात भी चोरी कर लिए थे। शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित के बहनोई और उसकी मां की तलाश की।



विवाद बढ़ने पर थाने के बाहर पंचायत करने के लिए कहा। घंटों चली पंचायत में महिला का बेटा, पति व बेटी सामाजिक मर्यादा व इज्जत की दुहाई दे रहे थे, लेकिन मां अपने दामाद का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थी। जिद के आगे पंचायत विफल हुई। इसके बाद पति व बेटे ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। महिला के बेटे के मुताबिक, पति की प्रताड़ना से तंग आकर बहन ने जून 2021 में खुदकुशी का प्रयास किया। ट्रॉमा सेंटर में लंबे इलाज के बाद उसकी बच गई। तीमारदारी के लिए लंबे समय तक मां रहीमाबाद इलाके में बहनोई के घर पर रही। इसी दौरान दोनों में नजदीकी बढ़ गई।



खबरें अपडेट हो रही हैं...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India