न्यूज अपडेट्स- गाजियाबाद में इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन दिया, गैंगरेप, एक गिरफ्तार, एक फरार

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
न्यूज अपडेट्स- गाजियाबाद में इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन दिया, गैंगरेप, एक गिरफ्तार, एक फरार

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक डॉक्टर ने अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला मरीज के साथ गैंगरेप किया। मामला खोड़ा इलाके का है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, उसका साथी अभी फरार है। दिल्ली के रोहिणी इलाके की रहने वाली एक महिला काफी समस ये बीमार थी। उसे जब गाजियाबाद के खोड़ा स्थित डॉक्टर साकिब के क्लीनिक के बारे में पता चला। महिला ने वहां कॉल किया और डॉ. साकिब से बात की। डॉक्टर ने महिला को भरोसा दिलवाया कि वह उसकी बीमारी जड़ से मिटा देगा। महिला भी डॉक्टर की बातों में आ गई।



7 जून को महिला पहली बार डॉक्टर साकिब के क्लीनिक पहुंची। डॉक्टर ने महिला को कुछ दवाएं दीं. लेकिन उन दवाओं से जब महिला को फर्क नहीं पड़ा तो डॉक्टर ने दोबारा उसे क्लीनिक बुलाया। 19 जून को महिला फिर से क्लीनिक गई। इस बार डॉक्टर ने उसे नशे का इंजेक्शन दे दिया और फिर अपने एक साथी डॉ. जकी के साथ मिलकर महिला से गैंगरेप किया। महिला को जब होश आया तो उसके बदन पर एक भी कपड़ा नहीं था। इसके बाद डॉक्टर ने उसे चेतावनी देते हुए कहा कि इस बारे में अगर किसी को बताया तो वह उसके वीडियो को वायरल कर देगा जो उसने गैंगरेप के समय बनाया है। महिला डर गई और शर्म के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर 26 जून को आरोपी डॉक्टर और उसके साथी के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पीड़ित के अनुसार, डॉक्टर ने उसे खुद बताया था कि वह उससे पहले भी कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुका है।



publive-image



खबरें अपडेट हो रही हैं...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India