अपडेट्स- इंदौर के महू के 30 श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा में फंसे; पहाड़ धंसने से रोड बंद, रेस्क्यू जारी

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अपडेट्स- इंदौर के महू के 30 श्रद्धालु केदारनाथ यात्रा में फंसे; पहाड़ धंसने से रोड बंद, रेस्क्यू जारी

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. इंदौर के महू से केदारनाथ यात्रा पर गए करीब 30 श्रद्धालु पहाड़ धंसने से वहां फंसे हैं। हर्ष नाम के यात्री ने बताया कि वह केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में पहाड़ धंस गए। वे सुबह करीब 8 बजे से बीच रोड पर ही फंसे हैं। हर्ष ने कहा कि यहां पर होटल वालों ने भी रेट तीन गुना ज्यादा बढ़ा दिए हैं। साथ ही उन्हें खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं मिल रहा है। हमारे साथ महिलाएं और छोटे बच्चे भी हैं। हम सब लोग महू से 18 जून को चार धाम यात्रा पर निकले थे। यहां पर किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधा नजर नहीं आई। केवल दो-तीन जेसीबी और क्रेन रेस्क्यू में जुटी है।





2 दिन के लिए मणिपुर पहुंचे राहुल गांधी का काफिला रोका





कांग्रेस नेता राहुल गांधी 29 जून को दो दिन के मणिपुर दौरे पर पहुंचे। यहां इम्फाल से 20 किमी दूर बिष्णुपुर के पास उनके काफिले को पुलिस ने रोक दिया है। वे चुराचांदपुर रिलीफ कैंप में पीड़ितों से मिलने जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि रास्ते में हिंसा हो सकती है, इसलिए काफिला रोका गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विष्णुपुर जिले में हाईवे पर टायर जलाए गए थे और काफिले पर कुछ पत्थर भी फेंके गए थे। हमें डर है कि ऐसी घटनाएं दोबारा हो सकती हैं, इसलिए सावधानी रखते हुए काफिले को विष्णुपुर में रोका गया। कांग्रेस नेता पुलिस और सेना से राहुल गांधी के लिए रोड पर सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल का स्वागत करने लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका?





भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर हमलावरों की कार बरामद





भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने हमलावरों की कार बरामद कर ली है। चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। 28 जून को सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर फायरिंग की गई थी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चंद्रशेखर अपनी फॉर्च्यू कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। तभी अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी थी। गोली उनकी पीठ को छूकर निकल गई थी। उनकी कार पर भी गोलियों के निशान देखे गए थे। हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे।





औरंगजेब लेन का नाम बदला





लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन (Aurangzeb Lane) का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन (Dr APJ Abdul Kalam Lane) कर दिया गया है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) के अधिकारियों ने 28 जून को घोषणा की। एनडीएमसी ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था. औरंगजेब लेन अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है. एनडीएमसी क्षेत्र के अंतर्गत 'औरंगजेब लेन' का नाम बदलकर 'डॉ. ब्दुल कलाम लेन' करने पर विचार करने के लिए परिषद के सामने एक एजेंडा आइटम रखा गया। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, 'अब्दुल कलाम लेन' नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में है। परिषद ने औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने को मंजूरी दे दी।





यूपी में प्रतियोगी परीक्षा में पकड़े गए सॉल्वर्स





यूपी पुलिस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI काफी मददगार साबित हुआ है। एडवांस्‍ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर की मदद से उत्तर प्रदेश पुलिस ने कॉम्पिटीटिव एग्जाम में नकल कर रहे 87 संदिग्ध नकलचियों को पकड़ लिया। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा 11 संदिग्धों को लखनऊ से गिरफ्तार किया। वहीं, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद जिलों में 12 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में डमी उम्मीदवार शामिल हैं, जिन्हें 'सॉल्वर' कहा जाता है। यह वास्तविक उम्मीदवारों के स्थान पर उपस्थित हुए थे। ये सॉल्वर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के रूप में भर्ती के लिए परीक्षा पास करने के लिए गलत साधनों का इस्तेमाल कर रहे थे।  





खबरें अपडेट हो रही हैं... 



Main Incidents in India Political News MP India Big Accidents News Updates News in brief भारत की मुख्य घटनाएं एमपी भारत में राजनीतिक खबरें बड़े एक्सीडेंट्स न्यूज अपडेट्स न्यूज ब्रीफ