अपडेट्स- कर्नाटक में BJP के हनुमान चालीसा पाठ पर हिमाचल CM बोले- संकट में ही पाठ होता है; राजगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाई

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अपडेट्स- कर्नाटक में BJP के हनुमान चालीसा पाठ पर हिमाचल CM बोले- संकट में ही पाठ होता है; राजगढ़ में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाई

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. कर्नाटक में कांग्रेस के मैनिफेस्टो में बजरंग दल पर बैन लगाने के चुनावी वादे के बाद देश की राजनीति में भूचाल सरीखा आ गया।  बीजेपी ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब कर्नाटक में अपनी हर रैली में बजरंगबली का नाम लेकर कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने बजरंगबली का अपमान किया है। बीजेपी ने कांग्रेस के विरोध में पूरे कर्नाटक में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तंज कसा। सुक्खू ने कहा कि संकट आने पर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार संकट में हैं। उनकी सरकार बेदखल होने वाली है और मुश्किल में है। हनुमान चालीसा हमारा पेट नहीं भरेगी,  हनुमान चालीसा का पाठ करने से बेरोजगारी नहीं मिटेगी। 



मध्य प्रदेश में एक ही फंदे से लटक गए प्रेमी-प्रेमिका



मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक 20 साल के लड़के और नाबालिग लड़की ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़के की 8 दिन बाद शादी होने वाली थी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पेड़ से उतारा। लड़के के परिवारवालों ने लड़की के परिवार पर हत्या के बाद शव को पेड़ पर लटकाने के आरोप लगाए। उधर, लड़की वालों का कहना है कि लड़के ने उनकी लड़की का रिश्ता तुड़वाया था। उसने लड़के वालों ने कहा दिया था कि लड़की और मेरा अफेयर है। इन आरोपों के बाद पुलिस सुसाइड और ऑनर किलिंग दोनों की मामले में पड़ताल कर रही है। 



लड़के का नाम बिरम भील है। डेढ़ साल से वह लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। बिरम के घरवालों ने उसका रिश्ता कहीं और कर दिया था। 12 मई को उसकी शादी थी। 3 मई की रात 10 बजे बिरम के सुसरालवाले लग्न लेकर आए थे। लग्न का कार्यक्रम खत्म होने के बाद बिरम घर से यह कहकर निकला की बाहर किसी का बाना निकल रहा है, देखकर आता हूं।  4 मई की सुबह उसका शव दुपट्‌टे से एक युवती के साथ लटका मिला।



बद्रीनाथ के रास्ते में लैंड स्लाइड, यात्रा रुकी



बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग में पहाड़ी से मलवा गिरने के कारण रास्ता बंद हो गया है। इसके बाद प्रशासन ने बद्रीनाथ यात्रा रोक दी है। पुलिस ने गौचर, कर्णप्रयाग और लंगासू (Langasu) में बैरियर लगाकर बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को अपने-अपने स्थानों पर ऐहतियातन रुकने को कहा है। रास्ते में हजारों यात्री फंसे हुए हैं। सीओ कर्णप्रयाग अमित कुमार ने कहा, हेलंग में बद्रीनाथ मार्ग के खुलने पर यात्रियों को जाने दिया जाएगा। वहीं, केदारनाथ मार्ग में ग्लेशियर का टूटना उत्तराखंड सरकार और यात्रा प्रबंधन के लिए चुनौती बनी हुई है। 4 मई की दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर भैरों ग्लेशियर टूटने के कारण यात्रा मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया। अभी पैदल यात्रियों के लिए यात्रा रोक दी गयी है और उन्हें ऐहतियात बरतने को कहा गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग बीते बुधवार शाम को भी भैरों और कुबेर ग्लेशियर टूटने के कारण आवागमन बंद हो गया था।




— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 4, 2023



3 साल की मासूम के साथ रेप



CHHATARPUR. मप्र के छतरपुर में एक 3 साल की मासूम के साथ 26 साल के युवक ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दी है। घटना राजनगर थाने की है। यहां आरोपी युवक ने आइक्रीम का लालच देकर बच्ची को गांव में बने स्टाप डेम के पास ले गया और वहां उसने रेप की घटना का अंजाम दिया। पुलिस ने जब मासूम की तलाश में जुटी तो वह घटना स्थल पर वह लहूलुहान हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल मासूम को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घटना की जानकारी लगते ही एसपी और एडीशनल एसपी जिला अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। मासूम की हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया गया है, एसपी अमित सांघी का कहना है युवक को घटनास्थल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक दिल्ली में मजदूरी करता है, वह अपनी पत्नी की डिलेवरी कराने अपने ससुराल आया था। इस मामले में जल्दी से जल्दी विवेचना करके अदालत में चार्जशीट पेश करेंगे।



खबरें अपडेट हो रही हैं...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India