न्यूज अपडेट- आंध्र के पूर्व CM किरण रेड्डी BJP में आए, भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे खुदकुशी केस में सिंगर समर सिंह अरेस्ट

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
न्यूज अपडेट- आंध्र के पूर्व CM किरण रेड्डी BJP में आए, भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे खुदकुशी केस में सिंगर समर सिंह अरेस्ट

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा सिंह को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को वाराणसी क्राइम ब्रांच की टीम ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। मामले के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश जारी है। समर सिंह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना इलाके के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी में छिपा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड में लगातार ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे मृत पाई गई थीं। उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था। रिपोर्ट्स बताती हैं कि आकांक्षा, भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं।



उधर, आकांक्षा की मां मधु दुबे ने अपनी बेटी की हत्या होने का शक जताया है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कोर्ट की निगरानी में मामले की जांच होने की गुहार लगाई है। मधु का आरोप है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश हो रही है। मधु ने ये भी कहा कि समर ने आकांक्षा से शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। समर ने, आकांक्षा का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वह आकांक्षा को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था और बुरा बर्ताव करता था। समर, आकांक्षा की कमाई के पैसे भी खुद ही रखता था और दूसरे एक्टर के साथ काम भी नहीं करने देता था।




publive-image

सिंगर समर सिंह और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे। (फाइल फोटो)




आंध्र के पूर्व सीएम किरण रेड्डी बीजेपी में शामिल 



आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी भाजपा में शामिल हो गए हैं। किरण कुमार रेड्डी ने नई दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ली। दक्षिण की राजनीति में अपने पैर पसारने की तैयारी कर रही बीजेपी के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है। किरण रेड्डी ने 12 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा था। उसके बाद से ही किरण रेड्डी के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रहीं थी। किरण कुमार रेड्डी संयुक्त आंध्र प्रदेश के आखिरी मुख्यमंत्री रहे। 2014 में जब तत्कालीन यूपीए सरकार ने आंध्र प्रदेश का बंटवारा कर उसे आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विभाजित करने का फैसला किया तो किरण रेड्डी ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया था। किरण रेड्डी ने विरोध स्वरूप कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी अलग पार्टी जय समैक्य आंध्र बनाई थी। हालांकि, 2018 में वह फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए थे।



देहरादून में गैस सिलेंडर फटने से 4 बच्चियों की मौत



उत्तराखंड के चकराता में गुरुवार (6 अप्रैल) शाम को बड़ा हादसा हो गया। चकराता के त्यूणी में एक मकान में भीषण आग लगने से चार बच्चियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो मंजिला मकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। बड़ी बात ये कि मौके पर आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड गाड़ियों में पानी कम था। इस वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। देखते ही देखते आग बढ़ गई।



खबरें अपडेट हो रही हैं...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India