अपडेट्स- रेप से प्रेग्नेंट नाबालिग पर HC जज की टिप्पणी- पुराने समय में 14-15 साल की उम्र में शादी हो जाती थी, मनुस्मृति पढ़ें

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अपडेट्स- रेप से प्रेग्नेंट नाबालिग पर HC जज की टिप्पणी- पुराने समय में 14-15 साल की उम्र में शादी हो जाती थी, मनुस्मृति पढ़ें

NEW DELHI/BHOPAL/RAIPUR. गुजरात में एक 17 साल की लड़की के साथ रेप हुआ था, जिसके बाद वह 7 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद हाई कोर्ट में अबॉर्शन को लेकर याचिका दायर की गई। गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जे. दवे ने Orally Observation में कह दिया- 'पुराने समय में 14-15 साल की उम्र में शादी होना सामान्य बात थी। 17 साल की उम्र में बच्चा भी हो जाता था। आप पढ़ेंगे नहीं, लेकिन एक बार मनु स्मृति पढे़ं।' दरअसल, 17 साल की लड़की के साथ रेप हुआ था। इसके बाद उसके पिता को जब पता चला कि लड़की गर्भवती है, तब तक 7 महीने हो चुके थे। अब इस मामले में नाबालिग के पिता की तरफ से पक्ष रख रहे सीनियर एडवोकेट सिकंदर सैयद ने प्रेग्नेंसी के मेडिकल टर्मिनेशन पर जोर दिया था।



जम्मू-कश्मीर के एक स्कूल में नियम



श्रीनगर के रैनाबाड़ी इलाके में स्थित विश्व भारती हायर सेकंडरी स्कूल में मुस्लिम लड़कियों के अबाया पहनकर प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद कश्मीर में राजनीति गरमा गई है। 8 जून (गुरुवार) को छात्राओं ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन किया। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेस ने अबाया पर रोक लगाने की आलोचना की है। विश्व भारती हायर सेकंडरी स्कूल की कई छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अबाया पहनने के कारण संस्थान में प्रवेश नहीं दिया गया। स्कूल के प्रिंसिपल मेमरोज शफी के मुताबिक, 'छात्राओं से कहा गया था कि वे घर से स्कूल तक अबाया पहन सकती हैं, लेकिन उन्हें इसे स्कूल परिसर में उतार देना चाहिए। यह यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं है। यूनिफार्म में सफेद कमीज सलवार और हिजाब शामिल है। जो सिर नहीं ढकना चाहता, वो हिजाब ना पहने। यह अनिवार्य नहीं है। यह छात्राओं की मर्जी है। लेकिन जो सिर ढककर आएगा, उसे सफेद हिजाब पहनना होगा।' वर्तमान में छात्राएं विभिन्न रंगों का अबाया पहनकर आती हैं। अबाया उत्तरी अफ्रीका और अरब प्रायद्वीप में इस्लामी प्रभाव वाले इलाकों में कुछ महिलाओं द्वारा पहना जाता है। पारंपरिक अबाया काले होते हैं। लबादे की तरह इस पोशाक से चेहरे, पैर और हाथ को छोड़कर पूरे शरीर को ढंका जाता है।



गरियाबंद में पेड़ पर फंदे से लटका मिला प्रेमी जोड़ा, मुंह- नाक से बह रहा था खून, हत्या की आशंका



गरियाबंद में प्रेमी-जोड़े की फांसी पर लटकती लाश मिली है। कहा जा रहा है कि दोनों रिलेशन में थे। उनके मुंह और नाक से खून भी बह रहा था। दावा किया जा रहा है कि दोनों को मार कर टांग दिया गया होगा। वहीं पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। दोनों की उम्र 14 से 15 साल बताई जा रही है। लाश करीब 24 घंटे पुरानी होने का अनुमान है।



खबरें अपडेट हो रही हैं...


न्यूज ब्रीफ न्यूज अपडेट्स बड़े एक्सीडेंट्स एमपी भारत में राजनीतिक खबरें भारत की मुख्य घटनाएं News in brief News Updates Big Accidents Political News MP India Main Incidents in India