पिछले दो हफ्तों से भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। पहलगाम में आतंकी हमला के बाद भारत ने चरणबद्ध तरीके से अपनी रणनीति को मजबूत किया है। अब ये रणनीति वायुसेना युद्धाभ्यास (Air Force Exercise) और सिविल डिफेंस मॉकड्रिल (Civil Defence Mock Drill) के रूप में देशभर में नजर आ रही है। भारतीय वायुसेना पाकिस्तान की सीमा (Pakistan Border) से लगे रेगिस्तानी और आसपास के इलाकों में युद्धाभ्यास करेगी। उन्नत लड़ाकू विमान जैसे मिराज 2000, राफेल और सुखोई-30 हिस्सा लेंगे। इसके लिए NOTAM जारी कर दिया गया है।
क्या है NOTAM (Notice to Airmen)
NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) एक आधिकारिक सूचना है जो यह दर्शाती है कि किसी क्षेत्र में हवाई गतिविधियों को लेकर प्रतिबंध या चेतावनी है। यह आमतौर पर सैन्य अभ्यास, रनवे बंद होने या एयरस्पेस में बदलाव के समय जारी की जाती है।
कहां जरूरी है मॉक ड्रिल?
बुधवार को देश के 259 जिलों (259 Districts) में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इनमें वे जिले शामिल हैं
- पाकिस्तान से सटे हुए बॉर्डर पर हैं।
- जहां रक्षा संस्थान, रिफाइनरी, पावर ग्रिड, बंदरगाह हैं।
- जो तटीय क्षेत्र हैं और जहाज हमलों की आशंका अधिक है।
- घनी आबादी वाले शहर, जहां नुकसान की संभावना अधिक होती है।
क्या-क्या होगा?
नागरिकों को हवाई हमले या आपदा के समय की तैयारी सिखाना।
ब्लैकआउट और हवाई सायरन के जरिए वास्तविक स्थिति का अभ्यास कराना।
आपातकालीन टीमें अपनी प्रतिक्रिया समय और कार्यप्रणाली का परीक्षण करें।
ये भी पढ़ें:
मॉक ड्रिल के दौरान 5 जरूरी काम
- प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
- आपातकालीन किट रखें: पानी, दवा, रेडियो, टॉर्च।
- शांत रहें, अफवाहों से बचें।
- सिर्फ सरकारी स्रोतों से सूचना लें।
- बुजुर्गों व बच्चों की मदद करें।
प्रमुख शहरों में मॉक ड्रिल का शेड्यूल
दिल्ली:
शाम 4 बजे: सायरन बजेंगे।
शाम 7 बजे: ब्लैकआउट का अभ्यास।
मुंबई:
शाम 4 बजे: 60 स्थानों पर सायरन।
दक्षिण मुंबई: युद्ध जैसी परिस्थितियों में बचाव का प्रदर्शन।
ब्लैकआउट: उपनगरों के सीमित हिस्से में।
गाजियाबाद:
शाम 4 बजे
10 स्कूलों में अभ्यास।
छात्रों को आपातकालीन स्थितियों की जानकारी दी जाएगी।
मध्य प्रदेश:
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, कटनी में मॉक ड्रिल।
शाम 7:40 बजे: ब्लैकआउट का अभ्यास।