छा गईं सावित्री जिंदल, रच दिया ऐसा इतिहास कि देखते रह गए अंबानी और अडाणी

बता दें कि दुनिया की सबसे अमीर महिला का तमगा Françoise Bettencourt Meyers & family को मिला है। उनकी कुल नेट वर्थ 99.5 अरब अमेरिकी डॉलर है। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स L'Oréal कंपनी है...

Advertisment
author-image
CHAKRESH
एडिट
New Update
savitri jindal
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 India Richest Women Savitri Jindal : दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी हो चुकी है। फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के सबसे अमीर पुरुष और महिलाओं की सूची में भारत के अमीरों को भी जगह मिली है। महिलाओं की सूची में तो भारत ने डंका ही बजा दिया है। भारत की सावित्री जिंदल दुनिया की अमीर महिलाओं की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। बता दें कि 2,781 अरबपतियों सूची में महिलाओं का प्रतिशत 13.3 है। यानी 369 महिलाएं अरबपति हैं। पिछले साल यह संख्या 337 थी और प्रतिशत भी 12.8 था। बता दें कि दुनिया की सबसे अमीर महिला का तमगा Françoise Bettencourt Meyers & family को मिला है। उनकी कुल नेट वर्थ 99.5 अरब अमेरिकी डॉलर है। उनकी कमाई का मुख्य सोर्स L'Oréal कंपनी है, जो महिलाओं के मेकअप का सामान बनाती है। 

यहां देखिए दुनियाभर के अरबपतियों की सूची 

https://www.forbes.com/billionaires/

सावित्री दुनिया की छठी और भारत की सबसे अमीर महिला

भारत की सावित्री जिंदल इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। 74 साल की सावित्री जिंदल की नेटवर्थ 33.5 अरब डॉलर है। वह भारत की सबसे अमीर महिला तो हैं ही। उनकी कंपनी जिंदल ग्रुप स्टील, पावर, सीमेंट और इन्फास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करती है। हाल ही में उनके बेटे नवीन जिंदल ने कांग्रेस छोड़कर BJP का दामन थाम लिया है। बता दें कि सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला होने के साथ देश की चौथी अमीर व्यक्ति भी हैं। उनके ऊपर मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी और शिव नाडर ही हैं। 

दुनिया की 10 सबसे अमीर महिलाएं 

1.Françoise Bettencourt Meyers & family - नेट वर्थ $99.5 अरब डॉलर

2. Alice Walton- नेट वर्थ :  72.3 अरब डॉलर

3. Julia Koch & family - नेट वर्थ  64.3 अरब डॉलर

4. Jacqueline Mars- नेट वर्थ  38.5 अरब डॉलर

5. MacKenzie Scott- नेट वर्थ  35.6 अरब डॉलर

6. Savitri Jindal & family-  33.5 अरब डॉलर

7. Rafaela Aponte Diamant- नेट वर्थ  33.1 अरब डॉलर

8.Miriam Adelson & family- नेटवर्थ  32 अरब डॉलर

9.Gina Rinehart- नेटवर्थ  30.8 अरब डॉलर

10. Abigail Johnson- नेटवर्थ  29 अरब डॉलर

टॉप 10 सबसे अमीर भारतीय 

1. मुकेश अंबानी- कुल संपत्ति  116 अरब डॉलर

2. गौतम अडानी- कुल संपत्ति  84 अरब डॉलर

3. शिव नादर- कुल संपत्ति  36.9 अरब डॉलर

4. सावित्री जिंदल- कुल संपत्ति  33.5 अरब डॉलर

5. दिलीप सांघवी- कुल संपत्ति  26.7 अरब डॉलर

6. साइरस पूनावाला- कुल संपत्ति  21.3 अरब डॉलर

7. कुशल पाल सिंह- कुल संपत्ति  20.9 अरब डॉलर

8. कुमार बिड़ला - कुल संपत्ति  19.7 अरब डॉलर

9. राधाकिशन दमानी- कुल संपत्ति  17.6 अरब डॉलर

10.लक्ष्मी मित्तल- कुल संपत्ति  16.4 अरब डॉलर

forbes 2024 list सावित्री जिंदल